फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Electricity improvement work will be done in ten localities

दस मोहल्लों में होंगे विद्युत सुधार कार्य

Mon, 12 Jul 2021 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Electricity improvement work will be done in ten localities
कानपुर देहात। नवीन जिला विद्युत विकास निधि से जनपद की दस बस्तियों में बिजली संबंधित दिक्कतों को दूर करने के लिए कार्य कराए जाएंगे। जनप्रतिनिधियों की पहल पर डीएम ने दस प्रस्तावों को मंजूरी दी है। ये काम करीब 8.87 लाख रुपये से होंगे।
विज्ञापन

रनियां विद्युत वितरण खंड के अंतर्गत छह गांवों के मोहल्लों में बांस बल्ली के सहारे बिजली आपूर्ति हो रही है। वहीं कुछ गांवों के मोहल्लों में तार बिना गार्डिंग के लगे हैं। बारिश में तेज हवा चलने से कई बार बांस बल्ली उखड़ने और केबल टूटने की घटनाएं होती हैं।
विज्ञापन

रनियां के चिटिकपुर में एरियल बंच कंडक्टर लाइन डालने की मांग होती रही है। लोगों की समस्याओं को देखते हुए अकबरपुर सांसद देवेंद्र सिंह भोले व एमएलसी अरुण पाठक व विधायक प्रतिभा शुक्ला ने यह काम प्रस्तावित किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद रनियां विद्युत खंड से इन कामों का प्रस्ताव बनाकर डीएम को भेजा गया। डीएम जेपी सिंह ने इन प्रस्तावों को मंजूरी दी है। अब हादसे रोकने के लिए दस बस्तियों में बांस बल्ली की जगह नए खंभे लगाकर नई लाइन डाली जाएगी। कई जगह के जर्जर तारों को बदला जाएगा।
नवीन जिला विद्युत विकास निधि से दस मोहल्लों में बिजली सुधार के काम कराने का अनुमोदन मिला है। ये काम 8.87 लाख रुपये से कराए जाएंगेे। जल्द ही कार्य शुरू होने की उम्मीद है। - एके वर्मा, अधीक्षण अभियंता कानपुर देहात।
इन गांवों में कराए जाएंगे कार्य
कानपुर देहात। न्यू बारा उपकेंद्र के मटियामऊ फीडर से जुड़े सराय हरपाली में गार्डिंग कार्य 16644 रुपये से कराया जाएगा। गंगा प्रसाद पुरवा से करचल तक जर्जर तार बदलकर नए लगाने का काम 80162 रुपये से होगा। बिवाइन में बांस बल्ली हटाकर 79661 रुपये ने नई बिजली लाइन बनेगी। मुखलिसपुर में बल्ली हटाकर खंभे व लाइन डालने का काम 72920 रुपये से होगा।
सिहुंरा भावन गांव में बांस बल्ली हटाकर खंभे व लाइन बनाने का काम 74742 रुपये से कराया जाना है। न्यू रनियां उपकेंद्र के करचल में बांस हटाकर नई विद्युत लाइन का काम 73148 रुपये से होगा।

खानचंद्रपुर में 63105 रुपये से खंभे लगाकर नई लाइन बनेगी। रनियां रुरल उपकेंद्र के बाजार रोड नई बस्ती में 62711 रुपये से खंभे व तार लगाए जाएंगे। चिटिकपुर में 1.45 लाख रुपये से एरियल बंच कंडक्टर लाइन बनेगी। सुंदरनगर में खंभे व तार लगाकर एलटी लाइन का विस्तार कार्य 2.18 लाख रुपये से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed