{"_id":"5f6f93f38ebc3e9bb604d8a1","slug":"electricity-from-37-villages-was-blown-seven-hours-due-to-wire-breakdown-akbarpur-news-knp5850073195","type":"story","status":"publish","title_hn":"तार टूटने से सात घंटे गुल रही 37 गांवों की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तार टूटने से सात घंटे गुल रही 37 गांवों की बिजली
विज्ञापन
झींझक। भोला नगर मोहल्ला के लगरथा सबस्टेशन से जुड़े अकारु फीडर की हाईटेंशन लाइन गढ़िया घुष्टी गांव के पास शुक्रवार रात टूट गई। इसकी वजह से 37 गांवों में बिजली गुल हो गई। पूरी रात बिजली के दर्शन नहीं हुए। फॉल्ट ठीक होने पर सात घंटे बाद इन गांवों की बिजली आपूर्ति बहाल की जा सकी।
झींझक कस्बा के भोलानगर मोहल्ला के लगरथा रोड नवीन सबस्टेशन के अकारु फीडर से 37 गांव जुड़े हैं। मेन लाइन के रखरखाव पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। समय पर पेट्रोलिंग नहीं होने से रात में मेन लाइनें दगा दे जाती हैं। शुक्रवार मध्य रात गढ़िया घुष्टी गांव के पास हाईटेंशन लाइन का तार टूट गया। रात में फॉल्ट दुरुस्त नहीं किया जा सका। इधर इस फीडर से जुड़े मुंडेरा, गौरी, उइछा, गढिय़ा, गंज, ठेनामऊ, लालजी पुरवा, नधौवा सहित 37 गांवों की बिजली आपूर्ति गुल हो गई। पूरी रात इन गांवों में अंधेरा रहा। उमस भरी गर्मी में लोग बेहाल रहे। शनिवार को विद्युत लाइन की पेट्रोलिंग कराई गई। इसके बाद सुबह 7 बजे तार जोड़े जा सके। सात घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।
मुंडेरा के हरिश्चंद्र, गौरी के अखिलेश गुप्ता, गंज के शिववीर, उइछा के कुलदीप ने बताया कि हाईटेंशन लाइन के तारों के टूटने का सिलसिला नहीं थम रहा है। रात में फॉल्ट आने से पूरी रात बिजली गुल रहती है। इससे परेशानी आती है। इन्वर्टर भी दगा दे जाते हैं। एसडीओ गौरव द्विवेदी ने बताया कि हाईटेंशन लाइन का तार टूट गया था। रात में अंधेरा होने से फॉल्ट ठीक नहीं कराया जा सका। शनिवार सुबह सात बजे बिजली आपूर्ति बहाल करा दी गई।
विज्ञापन
विजिलेंस टीम को 35 घरों में मिली कटिया
रूरा प्रतिनिधि के अनुसार शनिवार को क्षेत्र के अलावलपुर, सरकौड़ा और गुलाबपुरवा गांव में विद्युत विभाग की विजिलेंस टीम ने छापामारी की। यहां 35 घरों में एलटी लाइन से कटिया डालकर बिजली उपयोग होते मिला। बकायेदारी होने पर भी कई कनेक्शन काटे गए। एंटी पॉवर थेफ्ट थाना बारा में रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी गई है।