फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Electricity flowing all day due to transformer change

Kanpur News: ट्रांसफार्मर बदलने के कारण दिन भर गुल रही बिजली

Fri, 07 Nov 2025 11:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
Electricity flowing all day due to transformer change
भरथना। कस्बा स्थित 33 केवी बिजली उपकेंद्र पर शुक्रवार को आठ एमबीए क्षमता के ट्रांसफार्मर को बदलने का कार्य पूरा किया गया। ट्रांसफार्मर बदले जाने के चलते उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित रही। दोपहर बाद शुरू हुए कार्य के दौरान मोहल्ला बृजराज नगर, गांधी नगर, महावीर नगर, ब्रह्मनगर आदि की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रही। तकनीकी कार्य पूरा होने के बाद रात आठ बजे आपूर्ति बहाल की गई। इसके चलते लोगों को दिन के समय बिजली न आने से बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कार्य के दौरान बिजली कर्मियों ने पुराने ट्रांसफार्मर को हटाकर नए ट्रांसफार्मर की फिटिंग, केबल कनेक्शन और लोड परीक्षण की प्रक्रिया पूरी की। बिजली बंद रहने से बाजार में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ठप रहे, उधर उपभोक्ताओं का घरेलू कामकाज भी प्रभावित रहा। कस्बा की निवासी रीना शर्मा ने बताया कि दोपहर से देर शाम तक बिजली न होने से बच्चों की पढ़ाई और घर के जरूरी काम प्रभावित हुए। दुकानदार कन्हैया ने बताया लंबे समय तक बिजली न रहने से दुकान पर बिक्री भी प्रभावित रही। जेई नीरज कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर बदलने का कार्य पूरा करने के बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed