फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Electrician dies of electrocution at hotel; commotion ensues.

Kanpur News: होटल में करंट से इलेक्ट्रीशियन की मौत, हंगामा

Mon, 20 Jul 2026 02:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Electrician dies of electrocution at hotel; commotion ensues.
कानपुर। सचेंडी स्थित एक होटल में निर्माण कार्य के दौरान करंट लगने से इलेक्ट्रीशियन की मौत हो गई। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन ने शव होटल के बाहर रखकर मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा किया। डेढ़ लाख रुपये में समझौते के बाद परिजन शांत हुए। हनुमंत विहार के खाड़ेपुर निवासी जयशंकर सैनी उर्फ राहुल सैनी (48) शनिवार सुबह होटल में बिजली का कार्य कर रहे थे। अचानक करंट की चपेट में आ गए। साथी उन्हें हैलट लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जयशंकर की पत्नी निशा और बच्चों दीपांशी, अंश और अंशिका बिलख पड़े। जयशंकर के भाई राजकुमार का कहना है कि घटना के बाद उन्हें शाम छह बजे भाई की मौत की जानकारी दी गई। पुलिस के अनुसार मामले में समझौता हो गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed