फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Electric current landed in tin shed, innocent child died due to electrocution

Kanpur News: टिनशेड में उतरा करंट, मासूम की चपेट में आने से मौत

Fri, 13 Oct 2023 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 13 Oct 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Electric current landed in tin shed, innocent child died due to electrocution
रूरा। थाना क्षेत्र के भटौली में गुरुवार सुबह खेलते समय एक किशोर टिन शेड में उतरे करंट की चपेट में आकर बेहोश हो गया। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत से घर के लोग बिलखते रहे।
विज्ञापन

भटौली निवासी सवित्री देवी के पुत्र अंशू (10) कक्षा तीन का छात्र था। गुरुवार सुबह घर के आंगन में खेल रहा था। इसी बीच उसने आंगन में रखी टिन शेड में लगे लोहे के एंंगल को छू लिया। उसमें करंट होने से वह बेहोश हो गया। बेटे को गिरता देख मां परिवार व पड़ोसियों की मदद से उसे लेकर अस्पताल लेकर पहुंची। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सावित्री ने बताया कि उसके पति राजू गौतम की दो वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। वह उसके तीन बच्चों प्रांशू (18) अंशू (10) व पुत्री अंशिका के साथ रहती थी। मेहनत मजदूरी करके परिवार का गुजारा कर रही है। घटना की जानकारी पर ग्राम प्रधान धर्मेंद्र शर्मा भी पहुंचे। प्रधान ने बताया कि जानकारी मिली है कि टिन शेड के ऊपर से एक केबल निकली थी। केबल के कटे होने से टिन शेड में करंट उतरा, जिसकी चपेट में आने से मासूम की मौत हो गई। थाना प्रभारी कपिल दुबे ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed