फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   akhilesh arhul election rally at gic ground

गले की फांस बनी राहुल-अखिलेश की ये चुनावी सभा

Thu, 09 Feb 2017 02:17 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 09 Feb 2017 02:17 AM IST
सार

- प्रशासनिक अधिकारियों को समझ नहीं आ रहा कि किस आधार पर वसूलें किराया
- आयोजन के तीन दिन बाद अब विधिक राय के इंतजार में है प्रशासन
- मुख्यमंत्री और राहुल गांधी की सभा का किराया वसूलने में आ रहा है पसीना
- सरकारी परिसर के चुनावी इस्तेमाल पर चुनाव आयोग की है साफ मनाही 

विज्ञापन
akhilesh arhul election rally at gic ground
अखिलेश यादव के साथ राहुल गांधी (फाइल फोटो)

विस्तार

लालइमली चौराहा स्थित जीआईसी मैदान में पांच फरवरी को हुई राहुल गांधी-अखिलेश यादव की चुनावी सभा जिला प्रशासन के गले की फांस बन गई है। चुनाव आयोग की आचार संहिता के विरुद्ध दिए गए मैदान पर प्रशासन को न तो अब किराया मांगते बन रहा है और न छोड़ते। चुनाव आयोग या कानून के शिकंजे से बचने के लिए प्रशासनिक अधिकारी अब विधिक राय की छतरी में खुद को बचा रहे हैं। इस संबंध में अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी पीके पांडे का कहना है कि मामला गंभीर है। कोई अगर इस संबंध में आयोग को शिकायत करता है तो नियमानुसार पड़ताल और कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


मंगलवार तक हर हाल में कांग्रेस-सपा से किराया वसूलने की तैयारी कर रहे प्रशासन के हाथ-पांव बुधवार को फूल गए। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री और राहुल गांधी की सभा की एवज में 6,60,000 रुपये किराया मांगने की हिम्मत अधिकारी नहीं जुटा पा रहे। यह भी डर है कि आयोग या कानून इसका संज्ञान लेकर सेवा शर्तों और आचार संहिता के उल्लंघन की कार्रवाई न कर दे। क्यों कि जो बात आचार संहिता के विरुद्ध है उसे किराया लेकर जायज कैसे ठहराया जा सकता है।  असमंजस में पड़े जिले के एक आला अधिकारी ने किराया वसूली के संबंध में रिटर्निंग अफसर को विधिक राय लेने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी पीके पांडे ने कहा ‘अगर प्रशासन यह तय नहीं कर पा रहा है कि उसने किस आधार पर जीआईसी मैदान दिया तो यह गंभीर मामला है। चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों की अवहेलना बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर ई-मेल या किसी अन्य माध्यम से कोई शिकायत आती है तो मामले की पड़ताल कराई जाएगी।’
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीएम तृतीय बाबूलाल ‘जीआईसी मैदान के किराए की वसूली से मेरा कोई लेना-देना नहीं है। यह जिम्मा डीआईओएस को सौंपा गया है। आप उनसे ही जानकारी ले लें कि कितना किराया और कैसे वसूलेंगे। विधिक राय डीजीसी देंगे मैं इसमें क्या कह सकता हूं।’


प्रतिबंधों के साथ ओवैसी को मिली चुनावी सभा की अनुमति
जीआईसी मैदान में ऑल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुस्लिमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी को भी चुनावी सभा की अनुमति मिल गई है। सूत्र के अनुसार प्रतिबंधों के साथ सभा की अनुमति मिली है। शर्तों में शिक्षण समाप्त होने बाद शाम पांच बजे से सभा शुरू करने, मैदान को साफ-सुथरा रखने और जरूरत पड़ने पर मैदान का किराया वसूले जाने की बात शामिल है। सूत्र के अनुसार राहुल-अखिलेश की सभा की अनुमति के बाद प्रशासन अब  लगभग सभी को अनुमति देने के लिए बाध्य हो गया है। पार्टी के जिलाध्यक्ष मोहम्मद अतीक ने अनुमति मिलने की पुष्टि की। कहा कि 15 फरवरी को शाम 5 से रात बजे तक सभा होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed