फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   election in kanpur 2017

कानपुर में 19 फरवरी को होंगे चुनाव

Wed, 04 Jan 2017 01:41 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 04 Jan 2017 01:41 PM IST
सार

तीसरे चरण की 69 सीटों के लिए 19को  मतदान होने हैं। 

विज्ञापन
election in kanpur 2017
कानपुर में 19 फरवरी को चुनाव

विस्तार

कानपुर समेत आसपास के 12 जिलों में तीसरे चरण में 19 फरवरी को चुनाव होंगे। तीसरे चरण की 69 सीटों के लिए 19 को मतदान होने हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त नसीम जैदी ने तारीखों का ऐलान कर दिया है। कानपुर नगर, हरदोई, कन्नौज, इटावा, लखनऊ, कानपुर देहात, औरैया, फर्रुखाबाद, उन्नाव, मैनपुरी, बाराबंकी, सीतापुर में रविवार 19 फरवरी को वोटिंग की तिथि घोषित हुई है। इसके अलावा जालौन, हमीरपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर में चौथे चरण में 23 फरवरी को चुनाव होने हैं। चुनाव आयोग के अनुसार सभी मतदाताओं को फोटो वाली वोटर स्लिप दी जाएगी। साथ ही चुनाव आयोग इस बार वोटर गाइड का प्रयोग करेगा जिसके जरिए सभी को मतदान के दौरान क्या करना है क्या नहीं करना है बताया जाएगा। वोटिंग कंपार्टमेंट की ऊंचाई को बढ़ाया जाएगा। पोलिंग स्टेशन पर दिव्यांगों के लिए खास व्यवस्था होगी। चुनाव आयोग ने इस बार उन चैनल पर नजर रखने की तैयारी की है जिनमें राजनेताओं का मालिकाना हक है। चुनाव आयोग पेड न्यूज पर भी नजर रखेगा। आचार संहिता के मसलन, सार्वजनिक स्थल के दुरुपयोग, चुनाव प्रचार के लिए सरकारी वाहनों का इस्तेमाल नहीं किया जाना, राज्य सरकार की वेबसाइटों से राजनीतिक हस्तियों की तस्वीरें हटाना और सत्तारूढ़ पार्टी के विज्ञापन के लिए सरकारी धन के इस्तेमाल का ख्याल रखना आदि शुरू कर दिया गया है। आयोग ने राजनीतिक दलों को भी याद दिलाया है कि वे इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में जारी होने जा रहे राजनीतिक विज्ञापनों का प्री-सर्टिफिकेशन के लिए जिला एवं राज्य स्तर पर मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मॉनिटरिंग कमेटी से संपर्क करें। 
विज्ञापन


 
चुनाव आयोग ने पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान किया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed