फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Election Commission working at the behest of BJP: Akhilesh

भाजपा के इशारे पर काम कर रहा निर्वाचन आयोग : अखिलेश

Thu, 09 Apr 2026 12:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 09 Apr 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Election Commission working at the behest of BJP: Akhilesh
कानपुर देहात। निर्वाचन आयोग भाजपा के इशारे पर काम कर रहा है। भाजपा भी पंचायत चुनाव कराने से घबरा रही है। पूज्यनीय शंकराचार्य ने भाजपा की पोल खोल दी है। जब से भाजपा की पोल खुली है तब से और घबरा गई है। भाजपा की ही देन है कि भारत विश्व गुरु बनने से चूक गया। ये बातें अकबरपुर के बारा गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने बुधवार शाम चार बजे के करीब पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वार्ता के दौरान कहीं।
विज्ञापन

अखिलेश यादव बारा निवासी सपा नेता हारुन कुरैशी की बेटी की शादी शामिल होने पहुंचे थे। वर-वधू को आशीर्वाद देने के साथ पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। वार्ता के दौरान भाजपा को निशाने पर लेते हुए अखिलेश ने कहा महंगाई, बेरोजगारी, नफरत फैलाने वाले बुरे दिन जाने वाले हैं। विकास और खुशहाली लाने वाली सरकार आने वाली है। कहा भाजपा ने हमारी विदेश नीति चौपट कर दी है। लग रहा था कि भारत विश्व गुरु होगा लेकिन इधर देख रहे हैं कि पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने संबंधों को मजबूत कर रहा है। वहीं भारत विदेश नीति में कमजोर दिखाई दे रहा है जो विश्व गुरु बनने का मौका था उससे भारत चूक गया है। अगर युद्ध रोकने में भारत कामयाब हो जाता तो आज भारत का दुनिया में स्थान विश्व गुरु में माना जाता और रखा जाता।
विज्ञापन

महंगाई को लेकर अखिलेश ने कहा अब हर चीज महंगा होती जा रही है। सिलिंडर ढूंढे नहीं मिल रहा। वजन भी कम हो गया है। खाद की बोरी, सिलिंडर में चोरी हो रही है। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। पहले कालीन भाई आए, फिर कोडीन भाई आए और अब सुनने में आया है कि किडनी भाई आ गए हैं। इस सरकार को घबराहट है कि नौ साल में भी महंगाई कम नहीं कर पाए। अस्पतालों में बेहतर इलाज की सुविधा नहीं दे पाए। आगामी चुनाव को लेकर अखिलेश ने कहा कि निर्वाचन आयोग भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर काम कर रहा है। निर्वाचन आयोग का काम है वोट बढ़वाना, लेकिन वह भाजपा के इशारे पर वोट कटवा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखिलेश ने कहा सरकार पंचायत चुनाव कराने से घबरा रही है। पूज्यनीय शंकराचार्य जी का जब से अपमान हुआ है तब से समाज के लोग जागरूक हो गए हैं। वह सब भाजपा को सबक सिखाना चाहते हैं। सरकार विधानसभा चुनाव करा ले हम तैयार है। जब ढोंगी लोग हटेंगे तब नकली संत हटेंगे और निष्पक्ष माहौल दिखाई देगा। हम चाहेंगे कि सच्चे साधू-संतों का साथ मिले। जब से पूज्यनीय शंकराचार्य ने पोल खोली है भाजपा की तब से भाजपा को समझ में नहीं आ रहा है कि क्या करें?। उन्होंने बेमौसम बारिश से किसानों को हुए नुकसान पर कहा कि बारिश से जो किसानों को नुकसान हुआ है सरकार उसका शतप्रतिशत मुआवजा दे। सपा किसानों के साथ है। यहां पूर्व सांसद राजाराम पाल, सपा जिलाध्यक्ष अरुण यादव, शेखू खान, हारुन कुरैशी, प्रमोद यादव, वीरसेन यादव, शमशुद्दीन कुरैशी पप्पू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed