फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   election

चुनाव चिंह के चक्कर में ताक पर रख दिए कोविड नियम, जुटी भीड़

Mon, 19 Apr 2021 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
election
डेरापुर ब्लॉक परिसर में चुनाव चिंह लेने के लिए मौजूद दावेदारों की भीड़। - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। जिले में भले ही कोरोना कर्फ्यू लगा रहा, लेकिन पंचायत चुनाव के प्रत्याशियों ने कोविड नियमों की धज्जियां खूब उड़ाई। सामान्य दिनों की तरह की भीड़ ब्लाकों व कलक्ट्रेट परिसर में जुटी। भीड़ रोकने में तैनात पुलिस कर्मी भी बेबस नजर आए। अफसर भी मूक दर्शक बने रहे।
विज्ञापन

रविवार को कलक्ट्रेट में जिला पंचायत व अलग-अलग दस ब्लाकों में प्रधान, बीडीसी सहित ग्राम पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न वितरण के लिए बुलाया गया था। सुबह मुख्यालय समेत ब्लाकों में सन्नाटा देखने को मिला। दोपहर होते-होते सभी जगहों पर भीड़ जुटना शुरू हो गई। तीन बजे के बाद भीड़ बेकाबू हो गई। लोगों ने चुनाव चिंह के चक्कर में कोविड नियमों को ताक पर रख दिया। डेरापुर ब्लाक में तो प्रत्याशियों ने हदें पार कर दी। ब्लाक में प्रत्याशी व प्रस्तावकों के आने की अनुमति दी गई थी। वहां करीब तीन हजार लोगों की भीड़ जुट गई। पहले तो पुलिस ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन बेकाबू भीड़ को देखते हुए पुलिस बैकफुट पर चली गई। यही हाल कलक्ट्रेट सहित अन्य ब्लाकों में भी देखने को मिला। चुनाव चिह्न मिलने के बाद लोगों की भीड़ वहां से धीरे-धीरे कम होती गई।
विज्ञापन

पूर्व ब्लाक प्रमुख व आरओ के बीच हुई नोकझोंक
डेरापुर। रविवार को नामांकन पत्र की वापसी व तीन बजे के बाद चुनाव चिह्न वितरण किया जाना था। दोपहर तक ब्लाक में स्थिति सामान्य रही। इसके बाद लोगों को कोरोना नियमों की धज्जियां उड़ा दी। चुनाव चिह्न वितरण के दौरान किसी बात पर पूर्व ब्लाक प्रमुख वेदव्यास निराला और आरओ अभिषेक पांडेय के बीच कहासुनी के बाद नोकझोंक हो गई। हालांकि वहां तैनात अन्य अफसरों व कर्मचारियों ने दोनों का शांत करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लाक में 460 प्रधान पद, 244 बीडीसी, 314 ग्राम पंचायत सदस्यों को चुनाव चिंह वितरित किया गया। इससे पहले 73 लोगों ने प्रधान पद, 19 ने बीडीसी पद, पांच लोगों ने ग्राम पंचायत सदस्य पद के नामांकन पत्र को वापस ले लिया।
गहमागहमी के बीच मिला चुनाव चिह्न
शिवली। मैथा ब्लाक में चुनाव चिन्ह आवंटन के दौरान भारी भीड़ उमड़ी। गहमागहमी के बीच प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न वितरण किए गए। इस दौरान कोतवाली शिवली मैथा चौकी के पुलिस बल के साथ पीएसी भी तैनात रही। इमली, अनार, अनाज ओसाता किसान, कन्नी आदि चुनाव चिन्ह प्रत्याशियों को दिए गए। इस मौके पर एसडीएम राम शिरोमणि, बीडीओ हरिश्चंद्र, आरओ ओपी मौर्य आदि रहे।

टिकट कटने के बाद नामांकन लिया वापस
कानपुर देहात। भाजपा ने परजनी जिला पंचायत सीट के लिए कुसमा देवी को टिकट दिया। उन्होंने 13 अप्रैल को दावेदारी पेश कर नामांकन भी करा लिया। आरोप है कि बिना जानकारी दिए उनका टिकट काट दिया गया। जिसकी शिकायत प्रदेश अध्यक्ष से की गई। रविवार का कुसमा देवी ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया।

मैथा ब्लॉक परिसर में मौजूद पुलिस बल।

मैथा ब्लॉक परिसर में मौजूद पुलिस बल।- फोटो : AKBARPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed