{"_id":"5fc157448ebc3e9bc104a88a","slug":"election-akbarpur-news-knp5967145169","type":"story","status":"publish","title_hn":"राकेश अध्यक्ष, कृष्ण मुरारी बने महामंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राकेश अध्यक्ष, कृष्ण मुरारी बने महामंत्री
विज्ञापन
शपथ लेते लेखपाल संघ अकबरपुर के निर्वाचित पदाधिकारी।
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की अकबरपुर तहसील इकाई चुनाव शुक्रवार को तहसील सभागार में हुआ। जिसमें राकेश चंद्र मिश्रा को तहसील अध्यक्ष निर्वाचित किया गया जबकि, कृष्ण मुरारी महामंत्री बनाए गए। निर्वाचन प्रक्रिया में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन किया गया।
चुनाव अधिकारी संतोष सिंह व चुनाव पर्यवेक्षक परशुराम वर्मा की देखरेख में अकबरपुर ईकाई की निर्वाचन प्रक्रिया शुरू हुई। सुधीर कुमार दूबे को हराकर अध्यक्ष पद के दावेदार राकेश चंद्र मिश्रा ने सात मतों से जीत हासिल की। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पदर पर विजय प्रताप सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अनिरुद्ध सिंह, संगठन मंत्री पद पर प्रेम चंद्र, कोषाध्यक्ष पद पर अरूण कुमार सिंह, लेखानिरीक्षक पद पर अभिषेक गुप्ता निर्वाचित हुए। चुनाव अधिकारी ने सभी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। तहसील के सभी लेखपाल मौजूद रहे। इसी प्रकार मैथा तहसील में चुनाव अधिकारी नितिन बाजपेई पर्यवेक्षक धर्मेंद्र सिंह व सह चुनाव अधिकारी कामता प्रसाद की मौजूदगी में चुनाव हुआ। अध्यक्ष पद पर कमल किशोर सिंह ने 12 मत पाकर विजय हासिल की।
निवर्तमान अध्यक्ष शिवम् यादव 9 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे। पांच लेखपालों ने अवकाश पर होने के कारण चुनाव प्रक्रिया में हिस्सा नहीं लिया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर देवेंद्र सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर धर्मेंद्र तिवारी, द्वितीय मंत्री पद पर विवेक कुमार, संगठन मंत्री पद पर उत्कर्ष त्रिपाठी, लेखानिरीक्षक पद पर लक्ष्मी सिंह, कोषाध्यक्ष पद पर राजीव पांडेय निर्विरोध निर्वाचित हुए। एसडीएम रामशिरोमणि, तहसीलदार रामशंकर ने लेखपाल संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी।