{"_id":"605261918ebc3ed63c4bce7d","slug":"electicity-akbarpur-news-knp6182827145","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनकमिंग फीडर मशीन फुंकने से दस घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसूलाबाद के आजाद चौक में जलती एलटी लाइन।
- फोटो : AKBARPUR
Link Copied
रसूलाबाद (कानपुर देहात)। कस्बे के उपकेंद्र की इनकमिंग फीडर मशीन में बुधवार सुबह धमाका हो गया। उपकरण फुंकने से कस्बे के 13 वार्डों की बिजली सुबह आठ बजे गुल हो गई। दस घंटे बाद सिर्फ आठ वार्डों में बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। टंकी से सुबह व शाम की जलापूर्ति भी नहीं हुई। इससे लगभग पचास हजार आबादी प्रभावित हुई।
विज्ञापन
रसूलाबाद कस्बे के 13 वार्डों में निराला नगर स्थित उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति होती है। सुबह आठ बजे अचानक इन कमिंग फीडर में धमाका हो गया। कस्बे की बिजली गुल हो गई। जलापूर्ति नहीं हो सकी। दोपहर में 12.45 बजे फीडर को दुरुस्त कर सप्लाई दी गई, लेकिन दस मिनट बाद इनकमिंग फीडर मशीन धमाके के साथ फुंक गई। जिससे पूरे दिन बिजली गुल रही। इससे शाम को भी जलापूर्ति नहीं हो सकी। लगभग पचास हजार की आबादी को हैंडपंप से पानी भरकर लाना पड़ा। इन्वर्टर भी दगा दे गए। कृषि यंत्रों की मरम्मत करने वाले तथा पिसाई पिराई के कारखाना लगाए लोगों का व्यापार प्रभावित हुआ। थाना, तहसील, ब्लाक, नगर पंचायत कार्यालय, सीएचसी आदि सरकारी प्रतिष्ठानों में कामकाज प्रभावित हुआ। जनरेटर चलाकर जरूरी काम निपटाए गए। शाम को साढ़े छह बजे फीडर दुरुस्त हो सका। इसके बाद बिजली आपूर्ति की गई तो आजाद चौक के पास लहरापुर रोड किनारे की ओवर हेड एलटी लाइन जलने लगी। इससे कबीर नगर, गांधीनगर, आजाद नगर आंशिक, तुलसीनगर व नेहरू नगर की बिजली गुल रही। एसडीओ विद्युत गौरव दुबे ने बताया कि उपकेंद्र की इनकमिंग फीडर में फाल्ट से दिक्कत रही। आजाद नगर में देर शाम फाल्ट को दुरुस्त कराया जा रहा है। देररात आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।