फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   electicity

बिजली गुल होने पर उपकेंद्र पर हंगामा, दूसरों गांवों की बंद कराई आपूर्ति

Wed, 15 Jul 2020 01:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
electicity
झींझक विद्युत सबस्टेशन पर हंगामा करते उपभोक्ता। - फोटो : AKBARPUR
झींझक (कानपुर देहात)। मंगलपुर विद्युत उपकेंद्र के डिलवल फीडर में सोमवार रात 11 बजे फाल्ट से 16 गांवों की बिजली गुल हो गई। बिजली न आने से गुस्साए लोगों ने मंगलवार सुबह विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। लोगों ने दो फीडरों से जुड़े 21 गांवों की भी बिजली बंद करा दी। इससे तीन घंटे 21 गांव में बिजली आपूर्ति नहीं हो सकी। बाद में झींझक के लगरथा रोड बिजली घर से लाइन जोड़कर दोपहर दो बजे आपूर्ति शुरू हो सकी। इस तरह 16 गांवों में 17 घंटे बिजली गुल रही। बिजली न आने से पानी की समस्या भी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

मंगलपुर के विद्युत उपकेंद्र से जुड़े सिकहिला फीडर, मंगलपुर बाजार व डिलवल फीडर से 37 गांव जुड़े हैं। सोमवार रात डिलवल फीडर की लाइन में अचानक फाल्ट हो गया। इससे रात 11 बजे फीडर से जुड़े मंगलपुर, डिलवल, खानपुर समेत 16 गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। मंगलवार सुबह मंगलपुर के ग्रामीण बिजली घर पहुंच गए और आपूर्ति मंगलपुर बाजार फीडर से जोड़ने की बात कहकर हंगामा करने लगे। कुछ ग्रामीणों ने जबरन एसएसओ (सब स्टेशन ऑपरेटर) से सभी फीडरों की विद्युत आपूर्ति सुबह 11 बजे बंद करा दी। इससे विद्युत उपकेंद्र से जुड़े सभी 37 गांवों की सप्लाई बाधित हो गई। ग्रामीण पंकज सिंह, फारुख, राज सिंह, रसीद कुरैशी, पिंकू, ध्रुव, आमोद सिंह, गुलजार, चंदू ने बताया कि मंगलपुर के नाम से फीडर भी बना है।
विज्ञापन

इसके बाद भी मंगलपुर आपूर्ति डिलवल फीडर से जोड़ी गई है। सोमवार की पूरी रात बिजली नहीं आई। उमसभरी गर्मी में लोग सो नहीं सके। विद्युत उपकेंद्र मंगलपुर के एसएसओ शिवकुमार कुलश्रेष्ठ ने बताया कि ग्रामीणों को समझाकर दोपहर दो बजे आपूर्ति चालू कर दी गई। सिकंदरा एसडीओ अमितेश सिंह ने बताया कि फाल्ट ठीक होने के बाद मंगलवार की सुबह 10 बजे आपूर्ति चालू कराई गई, लेकिन झींझक बिजली घर से सप्लाई चालू कराने की मांग को लेकर कुछ लोगों ने जबरन 11 बजे सभी फीडरों की सप्लाई बंद करा दी थी। अब डिलवल फीडर के गांवों की बिजली झींझक के लगरथा रोड फीडर से जोड़ी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed