फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Elderly woman dies after being buried under debris when the wall of a mud house collapses.

Kanpur News: कच्चे घर की दीवार ढहने से मलबे में दबकर वृद्धा की मौत

Wed, 09 Sep 2026 01:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Wed, 09 Sep 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Elderly woman dies after being buried under debris when the wall of a mud house collapses.
सरवनखेड़ा। अकबरपुर तहसील क्षेत्र के दुवारी गांव के मजरा मन्हापुर में मंगलवार सुबह बारिश से नमी खाने के बाद कच्ची दीवार ढह गई। मलबे में दबकर एक वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उपचार के लिए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गजनेर ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

मन्हापुर निवासी सुरेश देवी (70) के तीन बेटे चंद्र प्रकाश, राम बालक, बबली हैं। सुरेश देवी को करीब आठ साल पहले आवास मिला था। इस आवास में उनका बेटा राम बालक अपने परिवार के साथ रहने लगा जबकि बड़ा बेटा चंद्र प्रकाश अलग मकान बना कर रहता है। पुराने कच्चे मकान में सुरेश देवी अपने छोटे बेटे बबली के साथ रहती थीं। कच्चे मकान की दीवारें मिट्टी से बनी थीं। इसके ऊपर छप्पर रखा है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह सात बजे जब सुरेश देवी अंदर थी तभी अचानक मिट्टी की दीवार भरभरा कर ढह गई। जिसमें सुरेश देवी मलबे में दब गई। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर वृद्धा को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल होने पर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गजनेर लाया गया। यहां उनकी मौत हो गई। परिवार के लोगों ने घटना की जानकारी तहसील प्रशासन को दी। सूचना पर तहसीलदार पवन कुमार, लेखपाल सोनी सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल कर परिजनों से घटना की जानकारी ली। तहसीलदार पवन कुमार ने बताया कि कच्ची दीवार ढहने से वृद्धा की मौत हुई है। नियमानुसार मदद दिलाई जाएगी। थानाध्यक्ष सनत कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed