फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Elderly people will no longer have to wait for treatment

Kanpur News: इलाज के लिए बुजुर्गों को अब नहीं करना होगा इंतजार

Wed, 13 Aug 2025 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Elderly people will no longer have to wait for treatment
सैफई। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विवि में बुधवार को जेरियाट्रिक ओपीडी का शुभारंभ हुआ। विवि के कुलपति प्रो.डॉ. अजय सिंह ने जेरियाट्रिक ओपीडी का शुभारंभ करते हुए कहा कि वरिष्ठ नागरिकों ने अपने जीवन का महत्वपूर्ण समय समाज को दिया है। उनके विचार और जीवन मूल्यों का अनुभव हमारे लिए बहुमूल्य है। उन्होंने कहा कि भविष्य में केवल ओपीडी ही नहीं, बल्कि पैथोलॉजी एवं अन्य स्थानों पर भी वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग काउंटर की व्यवस्था की जाएगी, जिससे उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन


चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि चिकित्सालय में आने वाले बुजुर्ग मरीजों को भीड़भाड़ के कारण अक्सर परेशानी होती थी। इसी को ध्यान में रखते हुए 65 वर्ष से ज्यादा के मरीजों को सरलता से उपचार उपलब्ध कराने के लिए ओपीडी की शुरुआत की गई है। इस मौके पर प्रति कुलपति प्रो. डॉ. रमाकांत, संकाय अध्यक्ष प्रो. डॉ. आदेश कुमार व सभी विभागाध्यक्ष और संकाय सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन




इटावा। वरिष्ठ नागरिकों के लिए शुरू की गई नई ओपीडी कक्ष संख्या 18–19 में संचालित की गई है। ओपीडी में प्रत्येक बुधवार दोपहर दो से चार बजे तक नेत्र रोग, जनरल मेडिसिन, स्त्री एवं प्रसूति रोग, मानसिक रोग, अस्थि रोग, सामुदायिक चिकित्सा व पीएमआर विभाग के डॉक्टर वरिष्ठ नागरिकों की स्क्रीनिंग, काउंसलिंग और चिकित्सीय परामर्श प्रदान करेंगे। ओपीडी में संस्थान के जनसंपर्क अधिकारी और रिसेप्शनिस्ट मौजूद रहकर वरिष्ठ नागरिकों को सहयोग प्रदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




वरिष्ठ नागरिक हरिशंकर तिवारी (70) ने बताया कि इस पहल से जिले ही नहीं आसपास के जनपदों के वरिष्ठ नागरिकों को भी सीधा लाभ मिलेगा। वरिष्ठ नागरिक इंद्र नारायण पांडेय (75) का कहना है कि अभी तक उन्हें पर्चा बनवाने की लाइन में नंबर आने का इंतजार करना पड़ता था। उसके बाद डाक्टर को दिखाने में भी लाइन में लगना पड़ता था। ओपीडी शुरू होने से काफी राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed