फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Elderly people are getting affected by lung infection along with fever

Kanpur News: बुखार के साथ फेफड़े में संक्रमण के चपेट में आ रहे बुजुर्ग

Mon, 05 May 2025 01:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 05 May 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Elderly people are getting affected by lung infection along with fever
राजपुर पीएचसी में बुखार पीड़ित बुजुर्ग को दवा लिखते डाॅक्टर। - फोटो : संवाद
कानपुर देहात/राजपुर। बदलते मौसम का असर है कि बुखार जल्दी पीछा नहीं छोड़ रहा है। वहीं बुखार के साथ बुजुर्गों और बच्चों के फेफड़ों में संक्रमण की समस्या आ रही है। रविवार को आरोग्य मेले में बुखार पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही। कई बुजुर्गों ने लगातार कई दिनों से खांसी आने की समस्या बताई। डाॅक्टरों ने जांच के साथ दवाइयां दी। जिले की 28 पीएचसी में कुल 1682 मरीज पहुंचे। इसमें 91 मरीज बुखार व 97 मरीज सर्दी जुकाम से के मिले।
विज्ञापन

मौसम में हो रहे बदलाव से बुखार पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इन दिनों बुखार की चपेट में आए लोगों को ठीक होने में काफी समय लग रहा है। नियमित दवा व परहेज के बाद भी बच्चों को बुखार से दूर करने में 15 से 20 दिन लग रहे हैं। वही बुजुर्गों में फेफड़ों में संक्रमण से खांसी की समस्या बढ़ रही है। रविवार को राजपुर पीएचसी के आरोग्य मेले में इलाज कराने पहुंचे खासबरा के सुखलाल ने बताया कि 15 दिन से बुखार आ रहा है। दवा के साथ ठंडी चीजों से परहेज करने के बावजूद दवाओं के असर तक ही बुखार दूर रहता है। दवा का असर खत्म होते ही बुखार गिरफ्त में ले रहा।
विज्ञापन

वहीं, पैलावर के अशोक मिश्रा ने बताया कि बुखार के साथ 10 दिन से खांसी की समस्या है। खांसते समय सीने में तेज दर्द की समस्या है। राजपुर की ममता आठ वर्ष के बेटे अंश को दिखाने पहुंची। उन्होंने बताया बेटे को पिछले सप्ताह बुखार की दवा दिखाकर ले गई, लेकिन बुखार अभी भी आ रहा। साथ ही खांसी की शिकायत है। सोते समय गले में खर-खर की आवाज आ रही है। इसी तरह अन्य बुखार पीड़ित मरीजों ने समस्या बताईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाॅ. मनोज सर्राफ ने बताया कि इन दिनों बदलते तापमान के कारण बुजुर्गों और छोटे बच्चों में फेफड़ों में संक्रमण व श्वांस नली में सूजन की समस्या से बुखार व खांसी की समस्या है। प्रभावित लोगों को दवा के साथ ठंडे खाद्य पदार्थों से दूर रहने व गुनगुने पानी से गरारा करने की सलाह दी। इधर रसधान पीएचसी के आरोग्य मेले में 23 मरीज पहुंचे। 12 मरीजों में बुखार व खांसी की समस्या थी। डाॅ. सना कौशर ने मरीजों की जांच कर दवाइयां दी। कई बच्चों में खांसी और सीने में जकड़न की शिकायत पर बदलते मौसम में खानपान में परहेज का परामर्श दिया। संदलपुर संवाद के अनुसार उरसान में मलेरिया व टाइफाइड बुखार से पीड़ित 12 मरीजों की खून की जांच की गई। पीएचसी प्रभारी डॉक्टर नदीम अख्तर ने बताया कि आरोग्य मेले में 87 मरीज आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed