फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Elderly man alleges construction of small bridge on farmland, no hearing held

Kanpur News: बुजुर्ग का आरोप खेत की जमीन पर बना रहे लघु सेतु, नहीं हो रही सुनवाई

Wed, 14 Jan 2026 01:59 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Wed, 14 Jan 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Elderly man alleges construction of small bridge on farmland, no hearing held
कानपुर देहात। करसा रामपुर में जर्जर लघु सेतु तोड़कर नया निर्माण हो रहा है। इधर बुजुर्ग महिला ने खेत की जमीन पर लघु सेतु निर्माण का आरोप लगाया है। उनका कहना है शिकायत के बाद भी कोई सुन नहीं रहा है। इधर लोक निर्माण विभाग ने सीमांकन कराने के बजाय निर्माण में बाधा की रिपोर्ट एसडीएम को भेज दी।
विज्ञापन

कीरतपुर मजरा बिलसरायां निवासी बुजुर्ग लीला देवी ने एसडीएम को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि करसा में गाटा संख्या छह में उसका खेत है। आरोप लगाया कि खेत के करीब उत्तरी नोन नदी पर बना छह मीटर चौड़ा लघु सेतु जर्जर हो गया था। अब नया लघु सेतु आठ मीटर चौड़ा बनाया जा रहा है। इसमें खेत का आंशिक हिस्सा आ रहा है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारी व ठेकेदार सुन नहीं रहे हैं।
विज्ञापन

एसडीएम नीलिमा यादव ने जांच कराकर कार्रवाई की बात कही। इधर लोक निर्माण विभाग ने बुजुर्ग महिला पर लघु सेतु निर्माण में बाधा डालने की रिपोर्ट एसडीएम को दी है। लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड-1 के सहायक अभियंता साहिबे आलम ने बताया कि करीब एक करोड़ की लागत से पहले से अधिक चौड़ा लघु सेतु निर्माण कराया जा रहा है। सीमांकन राजस्व टीम करा सकती है। रिपोर्ट एसडीएम को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed