फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   elderly doctor was deceived and married to Kinnar in Kanpur, also occupied the property of the victim

किन्नर या महिला?: बुजुर्ग डॉक्टर की धोखे से हुई शादी, कहा-प्रॉपर्टी और क्लीनिक पर किया कब्जा, जानें पूरा मामला

Sat, 20 Aug 2022 03:57 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 20 Aug 2022 03:57 PM IST
सार

बिधनू थाना क्षेत्र में अनोखी शादी का मामला सामने आया है। दरअसल, एक बुजुर्ग डॉक्टर की शादी धोखे से किन्नर से हो गई। कुछ समय बाद सच्चाई समाने आने से डॉक्टर अवाक रह गए। उन्होंने किन्नर अनीता कश्यप और उसके परिजनों पर प्रॉपर्टी कब्जाने का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
elderly doctor was deceived and married to Kinnar in Kanpur, also occupied the property of the victim
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में बिधनू थाना क्षेत्र में किन्नर से शादी का मामला सामने आया है। ग्राम भारू बंगला निवासी बुजुर्ग डॉ. सत्यप्रकाश वर्मा ने बताया कि प्रार्थी की पूर्व पत्नी की असमय मृत्यु हो गई थी। इसके बाद रिश्तेदारों के कहने पर पीड़ित के द्वारा वर्ष 2017 में अनीता कश्यप के साथ विवाह किया। विवाह के कुछ समय बाद जैसे ही उनको पत्नी के किन्नर होने की बात पता चली, तो वो अवाक रह गए।

विज्ञापन

पीड़ित सत्यप्रकाश ने आरोप लगाते हुए बताया कि विवाह के पश्चात अनीता, उसके पिता बाबूराम, भाई सनी, मिथुन और सुनील के द्वारा प्रॉपर्टी हथियाने के उद्देश्य से मकान और क्लीनिक पर कब्जा कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में खुद का मकान होने के बावजूद वह सड़क पर रहने को मजबूर है।

विज्ञापन

पत्नी अनीता के द्वारा जबरन प्रॉपर्टी अपने नाम कराने की बात कही जा रही है। उन्होंने आला अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाते हुए बताया कि अगर उसे न्याय ना मिला, तो आत्महत्या करने को मजबूर हो जाएंगे। पीड़ित डॉक्टर पिछले कई वर्षों से अधिकारियों के चक्कर लगाकर निराश हो चुके हैं।

अब उन्हें न्याय की बिल्कुल भी आस नहीं हैं। उनका ये भी आरोप है कि अब उसकी पत्नी अनीता क्लीनिक चला रही है। अगर कोई हादसा होता है, तो उसका जिम्मेदार कौन होगा। अब देखने वाली बात यह होगी की शासन-प्रशासन इस पर क्या कार्रवाई करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed