फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Elderly chest pain in Kaifiyat Express, doctors told District Hospital

कैफियत एक्सप्रेस में वृद्ध ने की सीने में तेज दर्द की शिकायत, जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने बताया मृत

Fri, 30 Aug 2019 08:40 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 30 Aug 2019 08:40 PM IST
विज्ञापन
Elderly chest pain in Kaifiyat Express, doctors told District Hospital
ट्रेन
इटावा में आजमगढ़ से चलकर दिल्ली की ओर जा रही कैफियत एक्सप्रेस के कोच में एक वृद्ध के सीने में तेज दर्द की शिकायत होने पर इटावा स्टेशन पर उतारा गया। जिसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


आजमगढ़ के थाना गजरपुर ग्राम दाउदपुर निवासी सोचन सिंह (68) अपने पुत्र मुसाफिर के साथ कैफियत एक्सप्रेस के कोच नंबर एस 1 की सीट नंबर 20 पर यात्रा कर रहे थे। अन्य मुसाफिर ने बताया कि वे दोनों लोग दिल्ली के द्वारिका स्थित सेक्टर तीन में रह रही बहन इंद्रा देवी के घर घूमने के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन


कानपुर स्टेशन निकलने के बाद उन्होंने बताया कि उनके सीने में कुछ दर्द हो रहा है। इसकी सूचना ट्रेन में चल रहे कर्मचारियों को दी। उन्होंने इटावा स्टेशन पर ट्रेन को रोककर इलाज के लिए कहा था। इटावा स्टेशन के प्लेफार्म नंबर 2 पर शुक्रवार की सुबह 3 बजकर 3 मिनट पर पहुंची तब तक हालत खराब हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरपीएफ एसआई नरेंद्र सिंह चाहर ने एंबुलेंस बुलाकर उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जीआरपी के एसआई प्रेमप्रकाश शर्मा ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed