फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Elder Son gave painful death to his father, there was a dispute under the influence of alcohol

Kannauj: बड़े बेटे ने पिता को दी दर्दनाक मौत, शराब के नशे में हुआ था विवाद, बड़े भाई ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Fri, 19 Apr 2024 01:47 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 19 Apr 2024 01:47 PM IST
सार

Kannauj News: तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बंशीपूर्वा में बेटे ने पिता की हत्या कर दी। नशे में पिता-पुत्र के बीच विवाद हुआ था। मृतक के छोटे बेटे ने बड़े भाई पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
Elder Son gave painful death to his father, there was a dispute under the influence of alcohol
रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले के तिर्वा कोतवाली क्षेत्र में शराब के नशे में हुए विवाद में युवक ने पिता पर ईंट से हमला कर दिया। परिजन बुजुर्ग को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के छोटे बेटे ने बड़े भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस हत्यारोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन

तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के वंशीपुर्वा गांव निवासी जसवंत वर्मा (50) के चार पुत्र सबसे बड़ा दयाराम उर्फ सोनू, मोनू, गोपाल, सचिन के साथ रहते थे। बृहस्पतिवार देर रात करीब ढाई बजे किसी बात को लेकर पिता जसवंत व बड़े बेटे दयाराम के बीच कहासुनी होने लगी। शराब के नशे में धुत दयाराम ने पिता को पटक दिया।
विज्ञापन

इससे पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। पिता की चीखपुकार सुन घर पर मौजूद अन्य बेटे भी पहुंच गए। आनन फानन घायल पिता को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
वहीं, मृतक के बेटे मोनू ने बड़े भाई दायराम के खिलाफ पुलिस को तहरीर देते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाल जेपी गंगवार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed