{"_id":"64291502a11ced3caf09e3f3","slug":"elder-brother-killed-younger-brother-in-land-dispute-in-kannauj-2023-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्तों से रिसता खून: कन्नौज में जमीनी विवाद में बड़े भाई ने छोटे की गला दबाकर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्तों से रिसता खून: कन्नौज में जमीनी विवाद में बड़े भाई ने छोटे की गला दबाकर की हत्या
Sun, 02 Apr 2023 11:13 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 02 Apr 2023 11:13 AM IST
सार
यूपी के कन्नौज में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जमीनी विवाद के चलते बड़े भाई ने छोटे को मौत हो घाट उतार दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कन्नौज जिले में सौरिख थाना क्षेत्र के नगला सरदार गांव में जमीनी विवाद के चलते बड़े भाई ने छोटे की गला दबा कर हत्या कर दी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी होते ही इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
नगला सरदार गांव निवासी श्यामवीर सिंह (37) पुत्र सदन सिंह आरसीएल कंपनी में ट्रक चलाता था। कुछ दिन पूर्व डेढ़ बीघा जमीन भाई राजवीर सिंह को दे दी थी। जो बड़े भाई रामवीर सिंह को नागवार गुजरी और शनिवार की रात अन्य साथियों के साथ पथराव करते हुए टकोरा से गेट को तोड़कर घर में घुसकर छत पर सो रहे श्यामवीर सिंह की गला दबाकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंचे अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी। वहीं घटना के बाद से भाई परिजनों के साथ गांव छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन