Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   El NiNo will lead to an increase in flash floods and localized heavy rainfall events.

Kanpur News: अल नीनो से बढ़ेंगी फ्लैश फ्लड और पॉकेट रेन की घटनाएं

Wed, 04 Nov 2026 02:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
El NiNo will lead to an increase in flash floods and localized heavy rainfall events.
कानपुर। अल नीनो और पश्चिमी विक्षोभ जैसी मौसमी प्रणालियों में बदलाव जलवायु परिवर्तन के खतरे का संकेत है। इनके कारण फ्लैश फ्लड और पॉकेट रेन की घटनाएं बढ़ेंगी। इसका सबसे बुरा असर स्थानीय छोटी नदियों पर पड़ेगा। बारिश का चक्र प्रभावित होने से ये नदियां या तो धीरे-धीरे सूख जाएंगी या फिर अचानक आई बाढ़ से आसपास के इलाकों में तबाही मचाएंगी। हिमालय से निकलने वाली नदियों पर भी संकट गहराएगा। यह कहना है हिमालयन इन्वायरनमेंटल स्टडीज एंड कंजर्वेशन आर्गेनाइजेशन (हेस्को) के प्रमुख पर्यावरणविद पद्मश्री डॉ. अनिल प्रकाश जोशी का।
विज्ञापन


डॉ. जोशी पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए निकाली गई तीन हजार किलोमीटर लंबी प्रकृति पथ साइकिल यात्रा लेकर शहर पहुंचे थे। यात्रा सात राज्यों से गुजरेगी। उन्होंने बताया कि यात्रा नेपाल के जनकपुरधाम से शुरू होकर उत्तराखंड के देहरादून तक जाएगी। डॉ. जोशी ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के कारण पूरा मौसमी सिस्टम असंतुलित हो रहा है। दुनिया के दो-तिहाई समुद्रों का तापमान बढ़ रहा है। इससे बादल टुकड़ों में बन रहे हैं और सीमित क्षेत्रों में अचानक तेज बारिश हो रही है। वहीं, बर्फबारी कम होने से हिमखंड टूट रहे हैं।
विज्ञापन


हिमालय में बर्फ की मात्रा घटने का असर वहां से निकलने वाली नदियों पर पड़ेगा। ये नदियां धीरे-धीरे सूखने लगेंगी। उन्होंने कहा कि छोटी नदियों में पानी का मुख्य स्रोत बारिश है। बारिश सामान्य रूप से नहीं होने पर ये नदियां सूख जाएंगी। वहीं एक ही स्थान पर अत्यधिक बारिश होने से अचानक बाढ़ आ सकती है। डॉ. जोशी ने कहा कि इस संकट से बचने का रास्ता प्रकृति से जुड़ना और पेड़-पौधों का संरक्षण करना है। हाईवे पर तापमान गांवों की तुलना में अधिक महसूस होता है। यह अंतर बताता है कि प्रकृति का संरक्षण कितना जरूरी है। उन्होंने कहा कि विश्व का पर्यावरण एक-दूसरे से जुड़ा है और नदियां जीवन रेखा हैं। इनमें जल की कमी पूरे मानव समाज को संकट में डाल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed