फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ekta Murder Gym trainer charged with murder testimony from 19 court admits  body was matter of evidence

Ekta Murder: जिम ट्रेनर पर हत्या का आरोप तय…19 से गवाही, कोर्ट ने माना- शव मृतका का था या नहीं साक्ष्य का विषय

Fri, 09 May 2025 02:37 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 09 May 2025 02:37 PM IST
सार

Kanpur News: मामले में दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने माना कि शव मृतका का था या नहीं यह साक्ष्य का विषय है और यह सिद्ध करने का भार अभियोजन के ऊपर है। इस आधार पर अभियुक्त को आरोप मुक्त नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन
Ekta Murder Gym trainer charged with murder testimony from 19 court admits  body was matter of evidence
Ekta Murder Case - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में विवाहित महिला को प्रेमजाल में फंसाकर उसकी हत्या कर शव को डीएम कंपाउंड में दफन कर देने वाले जिम ट्रेनर विमल सोनी के खिलाफ अपर जिला जज सप्तम की अदालत में आरोप तय कर दिए गए हैं। आरोपमुक्ति की विमल की अर्जी को कोर्ट ने खारिज कर दिया है। 

विज्ञापन


विमल पर शादी के लिए महिला का अपहरण करने, उसे गंभीर चोट पहुंचाने, हत्या और सबूत मिटाने के आरोप में मुकदमा चलेगा। मुकदमे में 19 मई से गवाही शुरू होगी। जेल में बंद विमल की ओर से आरोप मुक्ति प्रार्थना पत्र कोर्ट में दाखिल किया गया था।

विज्ञापन

Ekta Murder Gym trainer charged with murder testimony from 19 court admits  body was matter of evidence
Ekta Murder Case - फोटो : amar ujala

विमल पर हत्या का झूठा आरोप लगाया
इसमें तर्क रखा गया कि केस डायरी में कोई ऐसा तथ्य नहीं है जिससे साबित हो कि महिला को नशीला पदार्थ दिया गया। महिला विवाहित थी इसलिए शादी के लिए उसका अपहरण करने की भी कोई बात नहीं है। विमल पर हत्या का झूठा आरोप लगाया गया है।

Ekta Murder Gym trainer charged with murder testimony from 19 court admits  body was matter of evidence
Ekta Murder Case - फोटो : अमर उजाला

कंकाल किसका है, नहीं आई डीएनए रिपोर्ट
महिला का शव बरामद नहीं हुआ है सिर्फ कंकाल के आधार पर विवेचक ने विमल के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर दिया है। कंकाल किसका है, इस संबंध में डीएनए रिपोर्ट नहीं आई है। सीसीटीवी फुटेज की जांच विधि विज्ञान प्रयोगशाला से नहीं कराई गई है।

विज्ञापन

Ekta Murder Gym trainer charged with murder testimony from 19 court admits  body was matter of evidence
Ekta Murder Case - फोटो : संवाद

कार में ले जाकर कर दी थी हत्या
वहीं, एडीजीसी विनोद त्रिपाठी ने आपत्ति जताते हुए कहा कि विमल और महिला का जिम से संपर्क था। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार घटना के दिन दोनों साथ थे। विमल ने बयान में बताया है कि उसने महिला को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया था। इसके बाद कार में ले जाकर उसकी हत्या कर दी।

Ekta Murder Gym trainer charged with murder testimony from 19 court admits  body was matter of evidence
Ekta Murder Case - फोटो : amar ujala

अर्जी खारिज करते हुए तय कर दिए आरोप
डीएम कंपाउंड में शव को दफन कर दिया था। उसकी निशानदेही पर ही शव बरामद हुआ है। दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने माना कि शव मृतका का था या नहीं यह साक्ष्य का विषय है और यह सिद्ध करने का भार अभियोजन के ऊपर है। इस आधार पर अभियुक्त को आरोप मुक्त नहीं किया जा सकता। कोर्ट ने विमल की आरोप मुक्ति की अर्जी खारिज करते हुए उसके खिलाफ आरोप तय कर दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed