फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ekta Murder Case Children and Rahul were sad on Diwali, husband said Vimal was aware of every inch of route

Ekta Murder: दिवाली पर मां को याद कर बच्चे और राहुल रहे गमगीन, पति बोला- रूट के चप्पे-चप्पे से वाकिफ था विमल

Sun, 03 Nov 2024 12:51 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 03 Nov 2024 12:51 PM IST
सार

Kanpur News: राहुल का कहना है कि हत्यारोपी जिम ट्रेनर विमल जिस भी रूट से गया, उसे पता था कि कहां कैमरे सही हैं और कहां खराब। इसी वजह से किसी भी सीसीटीवी कैमरे में अबतक दोनों के साथ होने या कार में विमल के साथ किसी के होने की फुटेज नहीं मिल पाई है।

विज्ञापन
Ekta Murder Case Children and Rahul were sad on Diwali, husband said Vimal was aware of every inch of route
ekta murder case - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में खुशियों का त्योहार दीपावली, हर तरफ रोशनी और पटाखों की गूंज एकता की 12 साल की हर्षी और 10 साल के बेटे हार्दिक को इस बार खुश न कर सकी। मां की मौत की खबर के बाद से दोनों उदास हैं। शेयर कारोबारी राहुल गुप्ता ने बताया कि जबतक वह लापता थीं, तब तक उनके जिंदा होने का अहसास था। कंकाल मिलने के बाद वह खुद भी हिल चुके हैं।

विज्ञापन

अब तक यह समझ नहीं पा रहे कि आखिर ऐसा क्यों हुआ। उधर, लोगों के आने-जाने के बीच बच्चे पूरे समय गुमसुम ही दिखाई दिए। कभी मां की तस्वीर को देखते तो कभी एकता की याद में गुम पिता को देख रोने लगते। राहुल का कहना है कि किसी भी तरह से उनके परिवार को तबाह करने वाले को सजा मिलनी चाहिए।

विज्ञापन

चप्पे-चप्पे से था वाकिफ
राहुल का कहना है कि हत्यारोपी जिम ट्रेनर विमल जिस भी रूट से गया, उसे पता था कि कहां कैमरे सही हैं और कहां खराब। इसी वजह से किसी भी सीसीटीवी कैमरे में अबतक दोनों के साथ होने या कार में विमल के साथ किसी के होने की फुटेज नहीं मिल पाई है।

जो हासिल करना चाहता था, कर नहीं पाया, इसलिए मार दिया
एकता का मां सुनीता गुप्ता ने बताया कि बेटी कम आती थी। बच्चों की पढ़ाई की वजह से वह ही उससे मिलने जाती थी। 22-23 जून को उनकी मुलाकात हुई लेकिन उसने कोई बात नहीं बताई थी। उनका कहना है कि बेटी बेहद संवेदनशील और हंसमुख स्वभाव की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed