फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   eighty thousand cash and jewelery stolen from the residence of Deputy Jailar

उत्तर प्रदेश में बेखौफ अपराधीः डिप्टी जेलर के आवास से 80 हजार की नगदी व जेवरात चोरी

Sat, 25 Aug 2018 08:33 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 25 Aug 2018 08:33 PM IST
विज्ञापन
eighty thousand cash and jewelery stolen from the residence of Deputy Jailar
बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में जेल कालोनी में डिप्टी जेलर के आवास का ताला तोड़कर चोरों ने 80 हजार की नगदी समेत लाखों रुपये के कीमत के सोने चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। डिप्टी जेलर की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन



जिला कारागार में मुहम्मद शमीउद्दीन डिप्टी जेलर के पद पर तैनात है। वह जेल के बगल में स्थित जेल कालोनी के आवास में रहते है। चार दिन पहले वह अवकाश लेकर परिवार सहित बाहर गए थे। शुक्रवार की रात चोरों ने आवास का ताला तोड़कर कमरे में रखी 80 हजार रुपये की नगदी, सोने की चैन, दो झुमकी, तीन अंगूठी समेत लाखों रुपये कीमत के जेवरात चोरी कर लिए। शनिवार की सुबह डिप्टी जेलर के वापस लौटने पर ताले टूटे और सामान बिखरा मिला।
विज्ञापन


सूचना पर कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया। जिला जेल के बगल में स्थित जेल कालोनी में लाखों की चोरी होने से वहां रह रहे अन्य कर्मचारियों में भय व्याप्त है। डिप्टी जेलर की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ घर में घुसकर चोरी का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed