फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Eight-year-old child died due to hanging in Jalaun, police sent the body for post-mortem

जालौन: बोरियों पर चढ़कर रस्सी से झूला डाल रहा था मासूम, फांसी लगने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Sun, 22 May 2022 11:52 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 22 May 2022 11:52 AM IST
सार

बसरेही गांव में शनिवार को एक आठ साल के बच्चे की मौत हो गई। मासूम बोरियों के ऊपर चढ़कर रस्सी से झूला डाल रहा था, जिसकी रस्सी में फंसकर दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
Eight-year-old child died due to hanging in Jalaun, police sent the body for post-mortem
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जालौन जिले के कदौरा थाना क्षेत्र में आठ साल के मासूम की संदिग्ध हालात में फांसी लगने से मौत हो गई। इस हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

वहीं, परिजनों का कहना है कि वह बोरियों पर चढ़कर रस्सी से झूला डाल रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, कदौरा थाना क्षेत्र के बसरेही गांव निवासी अर्जुन के आठ साल के पुत्र संस्कार की घर में शुक्रवार की दोपहर फांसी लगने से मौत हो गई। मां कमरे में पहुंची तो पुत्र का शव पड़ा देख उसके होश उड़ गए।
विज्ञापन

परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस को परिजनों ने बताया कि संस्कार कमरे में रखी गेहूं की बोरियों पर चढ़कर कुंदे में झूला डालने के लिए रस्सी को फंसा रहा था। तभी बोरियां खिसक गई और रस्सी का एक छोर उसके गले में फंस गया जिससे उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष उमाकांत ओझा का कहना है कि जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed