फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Eight trains departing from Central Station cancelled

Kanpur News: सेंट्रल स्टेशन से जाने वाली आठ ट्रेनें निरस्त

Thu, 02 Oct 2025 02:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Eight trains departing from Central Station cancelled
कानपुर। लखनऊ मंडल के अमौसी यार्ड पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से रेलवे ने आठ ट्रेनें आठ और नौ अक्तूबर को निरस्त की हैं। साथ ही 10 ट्रेनों को री-शेड्यूलिंग और छह का मार्ग परिवर्तन किया गया है। यह ट्रेनें सेंट्रल स्टेशन से होकर आती-जाती हैं।
विज्ञापन

उत्तर-मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि ट्रेन नंबर 11109 व 11110 नौ अक्तूबर, ट्रेन नंबर 22453 आठ अक्तूबर और 22454 नौ अक्तूबर, ट्रेन नंबर 12180 और 12179 आठ अक्तूबर, ट्रेन नंबर 51813 और 51814 आठ अक्तूबर को निरस्त रहेगी। वहीं ट्रेन नंबर 64212 कानपुर सेंट्रल-लखनऊ आठ अक्तूबर को सेंट्रल से दोपहर 12:20 की जगह शाम 5:20 बजे चलेगी। ट्रेन नंबर 14124 कानपुर सेंट्रल-मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ नौ अक्तूबर से लखनऊ से 40 मिनट नियंत्रित होकर चलेगी। यह ट्रेन 10 व 11 अक्तूबर को सेंट्रल स्टेशन से शाम 5:30 बजे की जगह 6:30 बजे रवाना होगी। 64255 उतरेटिया-कानपुर सेंट्रल 10 व 11 अक्तूबर को प्रारंभिक स्टेशन से शाम 05:15 की जगह 6:30 बजे रवाना होगी। इसी तरह सात और ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया गया है। साथ ही 24 ट्रेनों को विभिन्न तिथियों पर अलग-अलग स्टेशनों पर कॉसन लेकर चलाया जाएगा।
विज्ञापन



अमौसी पर ठहराव नहीं
रेलवे ने छह ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन भी किया है। ट्रेन नंबर 12004 नई दिल्ली-लखनऊ आठ अक्तूबर को उन्नाव-मानकनगर-लखनऊ की जगह उन्नाव-माखी-बालामऊ-लखनऊ होकर, 12103 पुणे-लखनऊ सात अक्तूबर को परिवर्तित मार्ग उन्नाव-माखी-बालामऊ-लखनऊ होकर चलेगी। वहीं आठ व नौ अक्तूबर को पांच ट्रेनों का अमौसी स्टेशन पर ठहराव स्थगित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed