फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   eight trains canceled from Kanpur and 16 trains will run from changed time, Railways took this decision

रेल यात्री ध्यान दें: आठ ट्रेनें निरस्त...16 ट्रेनें बदले समय से चलेंगी, जानें रेलवे ने क्यों लिया फैसला

Fri, 19 May 2023 01:16 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 19 May 2023 01:16 PM IST
सार

Kanpur News: रेलवे ने मरम्मत के काम की वजह से अलग-अलग तारीखों में संचालन में बदलाव किया है। कुछ ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं, तो वहीं कुछ ट्रेनों को रीशेड्यूल किया गया है।

विज्ञापन
eight trains canceled from Kanpur and 16 trains will run from changed time, Railways took this decision
कानपुर सेंट्रल स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में कानपुर के चंदारी रेलवे स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग का काम होने और उत्तर रेलवे के पॉवर और ट्रैफिक ब्लॉक लेने की वजह से आठ ट्रेनों को निरस्त करने का फैसला लिया गया है। वहीं, 16 ट्रेनों को रीशेड्यूल करने का फैसला लिया गया है।

विज्ञापन

बता दें कि ट्रेन नंबर 22539 मऊ-आनंद विहार 23 मई और ट्रेन नंबर 22540 आनंद विहार-मऊ एक्सप्रेस 24 मई को निरस्त रहेगी। ट्रेन नंबर 22406 आनंद विहार-भागलपुर 24 मई, 22405 भागलपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस 23 मई को निरस्त रहेगी।
विज्ञापन

29 मई को ट्रेन नंबर 04129 फतेहपुर-कानपुर सेंट्रल मेमू, ट्रेन नंबर 0413 कानपुर सेंट्रल फतेहपुर मेमू, ट्रेन नंबर 04295 लखनऊ-कानपुर सेंट्रल मेमू, ट्रेन नंबर 04298 कानपुर सेंट्रल-लखनऊ मेमू, ट्रेन नंबर 04181 सूबेदारगंज-कानपुर सेंट्रल मेमू, ट्रेन नंबर 04182 कानपुर सेंट्रल-सूबेदारगंज मेमू निरस्त रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बदले समय से चलेंगी ये ट्रेनें
ट्रेन नंबर 22466 आनंद विहार-मधुपुर 24 मई को आनंद विहार से शाम चार बजे से सवा तीन घंटे देर से चलेगी। ट्रेन नंबर 12368 आनंद विहार-भागलपुर 24 मई को आनंद विहार से दोपहर 3:25 बजे से दो घंटे दस मिनट देर से चलेगी। 20501 अगरतला-आनंद विहार राजधानी 22 मई को अगरतला से रात 10 बजे से तीन घंटे देर से चलेगी।

04065 पटना-आनंद विहार 23 मई को रात 10:45 बजे से पांच घंटे देर से चलेगी। ट्रेन नंबर 12873 हटिया-आनंद विहार 23 मई को दो घंटे देर से चलाई जाएगी। ट्रेन नंबर 15025 21 मई को साहिबाबाद स्टेशन पर एक घंटे रोककर चलाई जाएगी। ट्रेन नंबर 22431 सूबेदारगंज-उधमपुर एक्सप्रेस 20 मई, 04141 सूबेदारगंज-उधमपुर एक्सप्रेस 22 मई को, 15003 कानपुर अनवरगंज-गोरखपुर एक्सप्रेस 28 मई को 20 मिनट रोककर चलाई जाएगी।

ट्रेन नंबर 15004 गोरखपुर-कानपुर अनवरगंज 29 मई को दो घंटे, 15483 अलीपुरद्वार-दिल्ली 29 मई को प्रयागराज से चकेरी 50 मिनट, 18101 टाटा-जम्मू तवी 29 मई को प्रयागराज से रूमा के बीच 50 मिनट, 12819 भुवनेश्वर-आनंद विहार 29 मई को 50 मिनट रोककर चलाई जाएगी।

ट्रेन नंबर 12311 हावड़ा-कालका 29 मई को प्रयागराज से सरसौल के बीच 50 मिनट, 12487 जोगबनी-आनंद विहार 29 मई को 20 मिनट, 12987 सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस 29 मई को फतेहपुर -प्रेमपुर के बीच 20 मिनट रोककर चलाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed