फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Eight people from the district reached Lucknow on the call of CBI

उन्नाव कांडः सीबीआई के बुलावे पर जिले से आठ लोग लखनऊ पहुंचे

Wed, 07 Aug 2019 04:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 07 Aug 2019 04:02 AM IST
विज्ञापन
Eight people from the district reached Lucknow on the call of CBI
investigation

उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के मामले में सीबीआई ने मंगलवार सुबह अचानक ट्रक मालिक समेत आठ लोगों को जिले से लखनऊ तलब कर लिया। सभी लोग आनन फानन में रवाना हो गए। ट्रक मालिक को तीन दिन से सुबह बुलाया जा रहा है और रात को छोड़ा जाता है।

विज्ञापन


उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की कार का 29 जुलाई को ट्रक से हादसा हुआ था। ट्रक यहां शहर के पाल नगर निवासी देवेंद्र किशोर पाल का है। देवेंद्र किशोर प्रसपा जिला महासचिव नंद किशोर उर्फ नंदू पाल के छोटे भाई हैं। सीबीआई ने रविवार को ट्रक मालिक को लखनऊ बुलाया था। इधर, सीबीआई की दूसरी टीम ने ट्रक मालिक के पैतृक आवास (ललौली कस्बे) व शहर में नंदू पाल व देवेंद्र पाल के मकान, चालक आशीष पाल के घरों में छानबीन की थी। चालक के घर में सोमवार को भी सीबीआई तीन घंटे तक डेरा डाले रही। 
विज्ञापन


अब सीबीआई ने जांच और पूछताछ के लिए मंगलवार को ट्रक मालिक के साथ आठ लोगों को लखनऊ तलब किया। इनमें ट्रक मालिक देवेंद्र पाल, उनके समधी लाला पाल (निवासी पाल नगर), रायबरेली के लालगंज निवासी दिलीप कुमार पाल (देवेंद्र का छोटा भाई), देवेंद्र किशोर का कर्मचारी अरविंद यादव (निवासी बिंदकी), ललौली थानाक्षेत्र के ओती गांव के मजरा खबरा निवासी ट्रक चालक आशीष पाल के पिता सूरज पाल, भाई पंकज पाल, देवेंद्र किशोर के दूसरे ट्रक के चालक राजेंद्र व खलासी नीरज (निवासी समसपुर ओती थाना ललौली) को बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह लोग सीबीआई कार्यालय हजरतगंज के लिए सुबह ही जिले से रवाना हो गए। शाम तक परिवार को लौटने की कोई खबर नहीं मिली। यह लोग घटनाक्रम के दौरान कहीं न कहीं से जुड़े बताए जा रहे हैं।

बता दें कि ट्रक मालिक देवेंद्र पाल घटना के दिन समधी और छोटे भाई दिलीप के साथ मौके पर पहुंचे थे। इसी तरह से चालक से मिलने उसके पिता और भाई गए थे। देवेंद्र के दूसरे ट्रक के चालक राजेंद्र व नीरज की लोकेशन लालगंज के दुसड़का ईंट भट्ठे की थी। इनके मोबाइल फोन से चालक आशीष पाल से संपर्क हुआ था। सभी एक दूसरे से जुड़े हैं। बांदा के खलासी मोहन के पिता और भाई भी बुलाए गए हैं। 


बिंदकी का अरविंद ट्रक मालिक का कामकाज देखता है। अरविंद बांदा के लांबा खदान में मौरंग लोडिंग कराने गया था। इधर, प्रसपा नेता नंदू पाल ने बताया कि भाई देवेंद्र सोमवार रात साढ़े 11 बजे घर लौटे थे। उनसे सीबीआई ने कुलदीप सेंगर और उनसे जुड़े कई लोगों के नाम के बारे में पूछताछ की है। एक्सीडेंट के बारे में भी घुमा-घुमा कर कई बार पूछताछ की गई है। तीन दिन से देर रात भाई आता है और सुबह लखनऊ बुला लिया जाता है। पता नहीं यह कब तक चलेगा, वह तो पूछताछ में सीबीआई का पूरा सहयोग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed