मैनेजर समेत 8 बैंककर्मियों की मौत, नोट बदलने की ट्रेनिंग लेकर आ रहे थे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मृतको में भारतीय स्टेट बैंक घाटमपुर ब्रांच के शाखा प्रबंधक रुपेंद्र सिंह समेत अजय तिवारी, राहुल, नवीन श्रीवास्तव, उत्तम कुमार, सोहन लाल शुक्ला, अशोक तिवारी व ड्राइवर भरत लाल हैं।
जानकारी के मुताबिक रात करीब 12 बजे वैन घाटमपुर से नौबस्ता की तरफ आ रही थी। जबकि खाली कंटेनर कानपुर की ओर से जा रहा था। बिनगवां ट्रीटमेंट प्लांट के पास दोनों वाहनों में आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के बाद वैन बेकाबू होकर सड़क के किनारे नाले में जा गिरी। पीछे से कंटेनर भी नाले में गिर गया। कंटेनर के नीचे वैन दब गई। इससे आठ लोग दब गए।
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और आठ लोग को एक-एक कर नाले से बाहर निकाला गया लेकिन तब तक सभी की सांसे थम चुकी थी। पुलिस के मुताबिक मरने वालों में एसबीआई घाटमपुर के मैनेजर रुपेंद्र सिंह निवासी श्याम नगर चकेरी और असिस्टेंट मैनेजर नवीन श्रीवास्तव आवास विकास हंसपुरम निवासी बताए गए हैं। अन्य लोगों की पहचान नहीं हो सकी है।