{"_id":"5f723be98ebc3e9b99243e3e","slug":"eight-more-corona-positives-including-two-farmers-akbarpur-news-knp5853986153","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो किसान समेत आठ और कोरोना पॉजिटिव मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो किसान समेत आठ और कोरोना पॉजिटिव मिले
विज्ञापन
कानपुर देहात। दो किसान समेत आठ और कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें कानपुर से आई मेडिकल रिपोर्ट में दो, एंटीजन किट जांच में छह कोरोना पॉजिटिव निकले। जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 1379 हो गई है।
कानपुर मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में रनियां व संदलपुर सदना गांव के दो युवकों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली। वहीं दिन में हुई एंटीजन किट जांच में संदलपुर के डबरापुर गांव में दो युवक, संदलपुर में एक किसान, डेरापुर के बिजहरा गांव में एक किसान, मूसानगर के फत्तेपुर में मां-बेटा कोरोना पॉजिटिव निकले। सीएमओ डॉ. राजेश कटियार ने बताया कि संबंधित क्षेत्र को सैनिटाइज कराने के बाद सील कर दिया गया है। संक्रमितों को कोविड अस्पताल भेजा गया है। जिले में 188 कोरोना संक्रमित होम आइसोलेट हैं। अब तक 1207 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं।
तीन दिन से घर में नहीं बना खाना
संदलपुर प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक के डबरापुर का मजरा अस्तापुर में एक मजदूर की एक दिन पहले कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे स्वास्थ्य टीम ने कोविड अस्पताल में भर्ती करा दिया था। संक्रमित मजदूर की पत्नी ने एसडीएम को बताया कि उसके पांच बच्चे हैं। वह भूमिहीन भी है। पति की मजदूरी से घर चल रहा था। पति के कोविड अस्पताल में भर्ती होने के बाद घर में खाने को कुछ नहीं बचा है। इससे बच्चे भूखे हैं। एसडीएम सिकंदरा रमेश चंद्र यादव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित लेखपाल को समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
कोरोना से बचाव के लिए निजी अस्पतालों में दुरुस्त हों इंतजाम
सोमवार को डीएम डॉ. दिनेश चंद्र ने कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर कलक्ट्रेट सभाकक्ष में स्वास्थ्य विभाग व निजी अस्पताल के चिकित्सकों संग कोविड से निपटने के लिए समीक्षा की। डीएम ने कहा कि कांटेक्ट ट्रेसिंग, टेस्टिंग और होम आइसोलेशन की निगरानी सघनता से हो। निजी अस्पतालों में कोविड-19 की सभी तैयारी पूरी कराने को कहा। साफ कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अस्पताल में सही तरीके से सैनिटाइजेशन कराया जाए। लापरवाही करने वाले निजी अस्पतालों पर जुर्माना लगाया जाएगा। एडीएम प्रशासन पंकज वर्मा, सीएमओ डॉ. राजेश कटियार व निजी अस्पताल के संचालक व अन्य डॉक्टर रहे।