फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Eight lakh looted from merchant in Mahoba

महोबा: बदमाशों ने असलहों के बल पर व्यापारी से आठ लाख की नगदी लूटी

Thu, 03 Mar 2022 12:38 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 03 Mar 2022 12:38 PM IST
सार

यूपी के महोबा जिले में व्यापारी से लूट का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 
 

विज्ञापन
Eight lakh looted from merchant in Mahoba
सड़क किनारे खड़ी डीसीएम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग में सूरा चौकी के समीप चार अज्ञात बोलेरो सवार बदमाशों ने डीसीएम में बैठे व्यापारी से 8 लाख रूपये लूट लिए। व्यापारी बनारस से मूंगफली का दाना बेचकर नौगांव वापस जा रहे थे। व्यापारी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चार बोलेरो सवार बदमाशों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन


मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के ठठेवरा गांव निवासी कृपाराम पुत्र भगवानदास कुशवाहा डीसीएम चालक राजेंद्र अहिरवार के साथ मूंगफली का दाना लेकर बनारस गए थे। जहां पर उन्होंने करीब आठ लाख रुपए का दाना मंडी में बेचा। नगदी लेकर के दोनों लोग वापस नौगांव वापस जा रहे थे।
विज्ञापन


देर रात 2:30 बजे चालाक डीसीएम को खड़ा कर पहिए की हवा चेक करने लगा। इसी बीच महोबा की ओर से बोलेरो में सवार नकाबपोश चार बदमाश आए और चालक एवं व्यापारी के तमंचा लगा दिया और आठ लाख की नकदी लूटकर फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी सूचना व्यापारी ने थाना श्रीनगर में दी। तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बोलेरो सवार बदमाशों के खिलाफ लूट का मुकदमा पंजीकृत किया है। थाना प्रभारी अनिल कुमार का कहना है कि बदमाशों की तलाश की जा रही है उन्हें पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed