फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Eight friends drowned in canal in unnao

यूपी: नहर में नहाते समय आठ दोस्त डूबे, छह को बचाया, दो की तलाश जारी, घर से पिकनिक मनाने निकले थे सभी

Sat, 29 Jun 2019 05:38 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 29 Jun 2019 05:38 PM IST
विज्ञापन
Eight friends drowned in canal in unnao
नहर में नहाते समय आठ दोस्त डूबे, छह को बचाया, दो की तलाश जारी - फोटो : अमर उजाला
यूपी के उन्नाव जिले में शनिवार को घर से पिकनिक मनाने निकले आठ दोस्तों को नहर के तेज बहाव में मस्ती करना भारी पड़ गया। गहराई में जाने से सभी दोस्त डूबने लगे। सूझबूझ का परिचय देते हुए एक युवक ने पहले अपनी जान बचाई। इसके बाद उसने पांच अन्य साथियों को नहर से बाहर निकाला। हालांकि बहाव तेज होने से वह दो साथियों को नहर से बाहर नहीं निकाल सका।
विज्ञापन


हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों व गोताखोरों की मदद से नहर में डूबे दो युवकों की तलाश शुरू कर दी है। कई घंटे की तलाश के बाद भी युवकों का पता न चलने पर एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है। 
विज्ञापन


बांगरमऊ कसबा के मोहल्ला गोल कुआं निवासी विमल (18) पुत्र शिव सिंह, शहबाज (18) पुत्र मोहम्मद इरशाद, असलान (16) पुत्र आशिक अली, मोहम्मद रियाज (18) पुत्र कयूम, महताब (19) पुत्र नफीसुल, गोलू (18) पुत्र इरशाद, दानिश (18) पुत्र मोहम्मद कयूम व रोहित (19) पुत्र दिनेश शनिवार दोपहर बाइक से संडीला मार्ग स्थित गोशाकुतुब गांव में शारदा नहर नहाने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहर में नहाते समय सभी गहराई में पहुंच गए और डूबने लगे। इस दौरान विमल ने किसी तरह खुद को नहर से बाहर निकाला व बाद में मोहम्मद रियाज, महताब, गोलू, दानिश व रोहित को भी सकुशल नहर से बाहर ले आया। हालांकि नहर के तेज बहाव में वह सहवाज और असलान को नहर से बाहर नहीं निकाल सका।

तेज बहाव में फंसे सहवाज व असलम को बचाने के लिए उसने शोर मचाया। तभी पड़ोसी गांव के युवक मौके पर पहुंचे और नहर में डूबे युवकों की तलाश शुरू की। हालांकि वह उन्हें खोज नहीं पाए। इस बीच सूचना पर बांगरमऊ कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

उन्होंने क्षेत्र के कुछ गोताखोरों को नहर में उतारा। हालांकि लगभग दो घंटे तक चली तलाश के बाद गोताखोर भी नहर से बाहर आ गए। नहर में डूबे युवकों की तलाश के लिए एसडीआरएफ को बुलाया गया है। बांगरमऊ कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि एहतियातन घटनास्थल से दो किलोमीटर की दूरी पर जाल बंधवा दिया गया है। नहर में डूबे युवकों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed