Exclusive: आठ विदेशी जमाती जेल से रिहा, कानपुर छोड़ने पर रोक, सुफ्फा मस्जिद से पकड़े गए थे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, दिल्ली में निजामुद्दीन मरकज की तब्लीगी जमात में शामिल होने वाले जमाती देश के अलग-अलग शहरों में चले गए थे। तभी वहां के कई जमाती कोरोना पॉजिटिव आए थे। इसके बाद शहर से सवा सौ जमाती पकड़े गए थे। एक अप्रैल को बाबूपुरवा स्थित सुफ्फा मस्जिद से भी आठ विदेशी जमाती पकड़े गए थे।
पासपोर्ट हैं जब्त, निर्देश का इंतजार
केस दर्ज होने के बाद गृह मंत्रालय के आदेश पर पुलिस ने सभी के पासपोर्ट जब्त कर लिए थे। जिन लोगों ने इनकी जमानत ली है ये सभी वहीं पर रह रहे हैं। विदेशी जमाती कब तक यहां रहेंगे? आगे क्या कार्रवाई होगी? इस बारे में पुलिस, प्रशासन के पास कोई जानकारी नहीं है। प्रदेश और केंद्र सरकार के आदेश का का इंतजार है।
ब्लैक लिस्ट किए गए हैं ये जमाती
जिन आठ विदेशी जमातियों को जेल भेजा गया था, उसमें अफगान के महमूद शाह हुसैनी, शब्बीर अब्दुल रहीम, जरीन जायजान मोहम्मद, बारात रहमदुल्लाह, ईरान के इब्राहिम फौलादी, अब्दुल रहीम मजदनी, यूनुस रेगी और ब्रिटेन के दाऊद अयूब इस्माइल हैं। ये भी गृह मंत्रालय से ब्लैक लिस्ट किए जा चुके हैं। जब भी ये विदेश जाएंगे तो उसके बाद भारत नहीं आ सकेंगे।
जेल गए आठ विदेशी जमाती जमानत पर छूट गए हैं। जमानत लेने वालों के संरक्षण में रह रहे हैं। शहर छोड़ने पर रोक है।
सूक्ष्म प्रकाश, सीओ एलआईयू