{"_id":"5cffb260bdec22074d53de86","slug":"eight-days-after-the-indian-air-force-an-32-transport-plane-found-in-arunachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ दिन बाद लापता विमान का मलबा मिलने की सूचना पर कपिलेश के परिजनों की बढ़ी धड़कने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ दिन बाद लापता विमान का मलबा मिलने की सूचना पर कपिलेश के परिजनों की बढ़ी धड़कने
Tue, 11 Jun 2019 07:24 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 11 Jun 2019 07:24 PM IST
विज्ञापन
भारतीय वायुसेना का AN32 विमान (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असम जोरहाट में उड़ान के बाद वायुसेना के मालवाहक विमान एएन-32 के लापता होने के 8 दिन बाद मंगलवार को वायुसेना ने ट्वीट कर बताया कि माल वाहन विमान का मलबा असम के सियांग जनपद के पहाड़ों के मध्य मिला है।
फिलहाल वायुसेना मुख्यालय की ओर से इसकी कोई आधिकारिक सूचना वारंट अफसर कपिलेश मिश्रा के परिजनों को नहीं दी गई। कपिलेश मालवाहक विमान एएन-32 में सवार थे। उधर, उत्तरीपुरा कस्बे के चैबियाना मोहल्ला निवासी कपिलेश मिश्रा के बड़े भाई प्रमिलेश मिश्रा और राजेश मिश्रा ने बताया कि मंगलवार की दोपहर करीब तीन बजे सोशल मीडिया से जानकारी हुई।
कुछ देर बाद टीवी पर वायुसेना के लापता विमान के असम सियांग में मिलने की सूचना मिली। इसके बाद से सभी बेचैन हैं। उधर, एसडीएम बिल्हौर हिमांशु गुप्ता ने बताया कि उत्तरीपुरा के वायुसेना के लापता विमान का मलबा मिलने की कोई अधिकृत जानकारी उनके पास नहीं है।
विज्ञापन
बताते चलें कि अरुणाचल प्रदेश के उत्तरी लीपो में एक विमान का मलबा मिला है। माना जा रहा है कि यह मलबा भारतीय वायुसेना के विमान एएन-32 का है, जो तीन जून को जोरहाट एयरवेज से उड़ान भरने के बाद लापता हो गया था।