{"_id":"6ae25fa96f9331fb67055e77","slug":"eight-crore-rupees-will-be-spent-on-the-new-building-for-the-narwal-police-station-kanpur-news-c-362-1-ka11011-159727-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: नरवल थाने की नई इमारत पर खर्च होंगे आठ करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: नरवल थाने की नई इमारत पर खर्च होंगे आठ करोड़
विज्ञापन
सरसौल/कानपुर। ब्रिटिशकालीन नरवल थाने की जर्जर इमारत की जगह नया प्रशासनिक भवन बनेगा। पुलिसकर्मियों के लिए आवासीय भवन भी तैयार कराया जाएगा। दोनों निर्माण कार्यों के लिए शासन ने आठ करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल की मौजूदगी में भूमि पूजन हुआ। इससे पहले पुलिस आयुक्त ने थाने के सौ साल से अधिक पुराने अभिलेखों का निरीक्षण किया और उन्हें डिजिटल रूप में संरक्षित करने के निर्देश दिए।
स्वीकृत बजट में चार करोड़ रुपये प्रशासनिक भवन और चार करोड़ रुपये आवासीय भवन पर खर्च होंगे। नए भवन बनने से थाने में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी और पुलिसकर्मियों को आवास मिल सकेगा। निरीक्षण के दौरान पुलिस आयुक्त को पुराने रजिस्टरों में 1904 से 1946 तक की घटनाएं उर्दू और अरबी में दर्ज मिलीं। उन्होंने पुराने अभिलेखों का अनुवाद कराकर डिजिटल रूप में सुरक्षित रखने के निर्देश दिए। इस दौरान भाजपा दक्षिण जिला उपाध्यक्ष विनय मिश्रा, मंडल महामंत्री विनय प्रताप सिंह, अजय प्रताप सिंह, रानू शुक्ला, एडीसीपी पूर्वी शिवा सिंह, एसडीएम नरवल आदि रहे। संवाद