फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Eid celebrated by Shiites, Sunnis celebrate today

शियाओं ने मनाई ईद, सुन्नी आज मनाएंगे

Thu, 07 Jul 2016 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Thu, 07 Jul 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
Eid celebrated by Shiites, Sunnis celebrate today
ग्वालटोली मकबरा में ईद की नमाज अदा करते शिया समुदाय के लोग। - फोटो : amarujala
शिया मुसलमानों ने मंगलवार देर रात ईरान से सर्वोच्च शिया धर्मगुरु आयतुल्लाह सीस्तानी और इराक के आयतुल्लाह खामनेई का फतवा आने के बाद बुधवार को ईद मना ली। शिया मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई और मुल्क में खुशहाली अमन चैन की दुआ हुई। बरेलवी, देवबंदी और अहले हदीस विचारधारा के सुन्नी मुसलमानों ने बुधवार को अंतिम और तीसवां रोजा रखा। सुन्नी मुसलमान गुरुवार को ईद का त्योहार मनाएंगे। बेनाझाबर स्थित बड़ी ईदगाह में गुरुवार सुबह नौ बजे ईद की नमाज होगी।
विज्ञापन


शिया बहुल इलाकों में ईद की खुशी
शहर के शिया बहुल इलाकों में ईद का नजारा दिखा। नए कपड़े पहनकर सुबह ईद की नमाज अदा करने के बाद लोगों ने गले मिलकर एक दूसरे को मुबारकबाद पेश की। घरों में सेंवई, दही-फुल्की, दही बरा, छोले समेत कई तरह के पकवान बनाकर मेहमानों का इस्तकबाल किया गया।
विज्ञापन


देर रात में चांद की पुष्टि होने पर जिन लोगों ने रोजा रख लिया था, उन्होंने सुबह जानकारी पर रोजा तोड़कर नमाज की तैयारियां शुरू कीं। मकबरा ग्वालटोली, पटकापुर, जूही सफेद कालोनी, जाजमऊ, सकेरा इस्टेट, नवाबगंज आदि क्षेत्रों में नमाज पढ़ी गई। मकबरा शिया जामा मस्जिद में शहरकाजी मौलाना अली अब्बास खां नजफी और जूही सफेद कालोनी की शिया जामा मस्जिद में मौलाना अलमदार हुसैन ने नमाज पढ़ाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो ईदगाहों में औरतें भी पढ़ेंगी ईद की नमाज
फेथफुलगंज और चंदारी सुजातगंज में ईदगाह अहले हदीस में महिलाएं भी ईद की नमाज अदा करेंगी। फेथफुलगंज में सुबह आठ बजे और सुजातगंज में सुबह 7:30 बजे होने वाली नमाज में महिलाओं के लिए पर्दे का इंतजाम होगा। जमीअत अहले हदीस के शहर प्रमुख (अमीर) मोहम्मद इकबाल मोहम्मदी ने कहा कि पैगंबर-ए-इस्लाम ने औरतों के ईदगाह में नमाज पढ़ने में मनाही नहीं की है।

उधर, शिया महिला शहरकाजी डॉ. हिना जहीर नकवी ने कहा कि जब औरतें हज पर एक साथ हज करती हैं तो उन्हें नमाज भी मस्जिदों और ईदगाह में पढ़ने का हक है। वहीं, देवबंदी विचारधारा के कार्यवाहक शहरकाजी मौलाना मतीनुल हक ओसामा ने कहा कि औरतों पर ईद की नमाज वाजिब नहीं है। ऐसे में ईदगाह जाकर नमाज पढ़ना गैरजरूरी है। सऊदी अरब में फर्ज इबादत के लिए औरतें और मर्द जाते हैं। हनफी मसलक में ईदगाह और मस्जिदों में औरतों का नमाज पढ़ना पर्दे की वजह से मना है।

मकनपुर में शियाओं ने नहीं मनाई ईद
कानपुर। बिल्हौर के मकनपुर में शियाओं ने ईद नहीं मनाई। अब यहां शिया और सुन्नी गुरुवार को ईद मनाएंगे। मदारिया सिलसिले के मुरीदों का मुख्यालय मकनपुर के शिया मुसलमानों का कहना था कि मंगलवार देर रात तीन बजे चांद होने का फतवा दिया गया। तब तक ग्रामीण क्षेत्र के लोग रोजा रख चुके थे।


किसी शिया धर्मगुरु ने टीवी चैनलों पर आकर नहीं बताया कि ईद कब मनानी है। शियाओं के मशहूर सोजख्वान हसम अब्बास बज्मी और ताजदार जहां ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में व्हाट्सएप और सोशल मीडिया का ज्यादा चलन नहीं है। इन खबरों के आधार पर रोजा नहीं तोड़ा जा सकता था। इसके पहले भी शहर में शिया और सुन्नी दो दिन ईद मना चुके हैं। एक दशक पूर्व सुन्नियों ने पहले ईद मनाई थी और शियाओं ने उस दिन 30वां रोजा रखकर दूसरे दिन ईद मनाई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed