फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Efforts to make Govindpuri a satellite station have begun.

Kanpur News: गोविंदपुरी को सैटेलाइट स्टेशन बनाने की कवायद शुरू

Thu, 01 Jan 2026 01:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Efforts to make Govindpuri a satellite station have begun.
कानपुर। गोविंदपुरी को सैटेलाइट स्टेशन के रूम में अपग्रेड करने के लिए रेलवे ने एक कदम बढ़ाया है। यहां से से वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी खंड की ओएचई लाइन की क्षमता दोगुनी करने को मंजूरी दी गई है। इससे रेल परिचालन की क्षमता में वृद्धि होगी और हाईस्पीड ट्रेनों और भारी मालगाड़ियों के संचालन में सुगमता आएगी।
विज्ञापन

रेलवे ने विजन 2030 के तहत कानपुर से चलने वाली ट्रेनों की संख्या दोगुनी करने का लक्ष्य तय किया है। इसके तहत कानपुर सेंट्रल स्टेशन का लोड कम करने को गोविंदपुरी को सैटेलाइट स्टेशन में अपग्रेड करने की तैयारी है। अभी गोविंदपुरी से करीब 80 ट्रेनों का परिचालन होता है। भविष्य में यहां से 150 से 170 तक ट्रेनों के परिचालन का लक्ष्य है। सैटेलाइट स्टेशन बनाने के लिए ओएचई लाइन से शुरुआत की गई है। रेल मंत्रालय से मंजूरी मिलने के बाद उत्तर-मध्य रेलवे ने इस कार्य की योजना बनाकर काम शुरू कर दिया है। ओएचई लाइन की 1.25 केवी की क्षमता को बढ़ाकर 2.25 किया जाएगा। परियोजना पर 403.20 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन

बता दें कि अमृत भारत योजना के तहत गोविंदपुरी का जीर्णोद्धार किया गया है। इसी साल इसका लोकार्पण हुआ था। यहां यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। यहां दिव्यांगों के लिए व्हीलचेयर, सुलभ प्रवेश द्वार, पार्किंग और शौचालय हैं। स्टेशन में फूड प्लाजा, वेटिंग रूम, वीआईपी लाउंज और 20 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज भी बना है। हरियाली के लिए पेड़-पौधे लगाए गए हैं। लिफ्ट और स्वचलित सीढि़यां लगाने का कार्य भी चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओएचई लाइन की क्षमता बढ़ने से इस खंड में ट्रेनों का परिचालन सुगम होगा। गति भी बढ़ेगी और अधिक ट्रेनों का संचालन हो सकेगा।
-शशिकांत त्रिपाठी, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर-मध्य रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed