फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Effigy of officer who made objectionable remarks burnt

Kanpur News: आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले अधिकारी का फूंका पुतला

Tue, 02 Dec 2025 02:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Tue, 02 Dec 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
Effigy of officer who made objectionable remarks burnt
कानपुर देहात। अकबरपुर में सोमवार को भार्गव परशुराम सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने एक समाज की बेटियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले मध्य प्रदेश के अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसके बाद नमस्ते चौराहा पर पुतला फूंका।
विज्ञापन

भार्गव परशुराम सेवा समिति के कार्यकर्ता सोमवार दोपहर में नमस्ते चौराहा पर एकत्र हुए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले मध्य प्रदेश के अधिकारी के बयान पर आक्रोश जताया और मुर्दाबाद के नारे लगाए। इसके बाद पुतला फूंका गया। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार रवींद्र मिश्र को कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

अध्यक्ष ब्रह्मकुमार द्विवेदी ने कहा कि उनके समाज की बेटियों पर अभद्र टिप्पणी करने वाले अधिकारी पर रिपोर्ट दर्ज की जाए। उसकी गलत टिप्पणी से समाज में गहरा रोष है। आपत्तिजनक टिप्पणी से बेटियों के सम्मान पर आघात लगा है। यहां पूर्व अमीन लक्ष्मीकांत दीक्षित, धर्मेंद्र दुबे, सौरभ मिश्रा, सुशील त्रिवेदी, महेश दीक्षित, प्रभात बाजपेयी, मंजुल शुक्ला, गौरव शुक्ला, संजय दीक्षित, देवनारायण मिश्रा आयुष त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed