फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   education

मेधावी छात्राओं ने अफसर बनकर सुनीं समस्याएं

Fri, 22 Oct 2021 09:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 09:06 PM IST
विज्ञापन
education
विकासभवन में सीडीओ की कुर्सी पर बैठने के दौरान आई शिकायत को पढ़ती छात्रा दर्शिता गौतम व आंशी यादव - फोटो : UNNAO
उन्नाव। मिशन शक्ति अभियान-3 के तहत प्रोबेशन विभाग की ओर से नायिका मेगा इवेंट मनाया गया। इसमें मेधावी छात्राओं को प्रशासनिक अफसर की कुर्सी पर बैठाया गया। छात्राओं ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। उन्हें निस्तारित करने के लिए सांकेतिक आदेश भी जारी किए। साथ ही कार्यालयों का कामकाज भी देखा।
विज्ञापन

हाईस्कूल में 95.6 प्रतिशत अंक हासिल करने वाली पूरननगर स्थित एसवीएम इंटर कालेज की छात्रा दर्शिता गौतम और इंटर में 91.2 प्रतिशत अंक लाने वाली इसी विद्यालय की छात्रा आंशी यादव को संयुक्त रूप से सांकेतिक रूप से सीडीओ बनाया गया। विकास भवन स्थित कार्यालय में दोनों छात्राओं ने असोहा से आए ग्रामीणों की शिकायत सुनीं। संतलाल, होरी प्रसाद ने गांव में नाली व खड़ंजा निर्माण की मांग की। दोनों छात्राओं ने शिकायतीपत्र में बीडीओ असोहा को सांकेतिक रूप से आदेश जारी करते हुए तुरंत शिकायत निस्तारण का आदेश दिया। इस दौरान सीडीओ दिव्यांशु पटेल ने छात्राओं को विकास से संबंधित कार्यों की जानकारी दी। पेन व डायरी भेंटकर मेधावियों का प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

हाईस्कूल में 94.5 प्रतिशत अंक हासिल करने वाली शुक्लागंज स्थित गंगा प्रसाद महते सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज की छात्रा श्रेया अवस्थी नगर मजिस्ट्रेट बनीं। शहर के बंधूहार निवासी अंकित द्वारा जन्म प्रमाणपत्र बनने के दिए गए प्रार्थनापत्र पर तुरंत अधिशासी अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई करने का आदेश दिया। मौके पर ही रखी गंगा एक्सप्रेसवे के भुगतान संबंधी फाइल देखी। साथ में बैठी सिटी मजिस्ट्रेट विजेता ने भुगतान से पहले गहनता से बैंक खाता व गाटा संख्या मिलान करने की जानकारी दी। छात्रा ने लिपिक को जल्द मिलान का कार्य पूरा करके किसानों के खातों में भुगतान पहुंचाने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

फतेहपुर चौरासी। बीएड की छात्रा ने बीडीओ बनकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। ग्राम सूसूमऊ निवासी बीएड की छात्रा शालिनी प्रजापति को शुक्रवार को कुछ समय के लिए सांकेतिक बीडीओ बनाया गया। शालिनी के सामने पहुंचे हुसैननगर पट्टी के पुत्तीलाल ने पात्र होने के बाद भी आवास न मिलने की शिकायत की। शालिनी ने पंचायत सचिव से जांच के बाद आगे की कार्रवाई करने के आदेश दिए। बीडीओ डॉ. विनोदमाणि त्रिपाठी मौजूद रहे। उधर, पुरवा बीडीओ की कुर्सी पर बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा रोली वर्मा ने बीडीओ बनकर शिकायतें सुनीं।

प्रज्ञा पांडेय को जिला समाज कल्याण अधिकारी, प्रियंका वर्मा को जिला कार्यक्रम अधिकारी, स्नेहा दीक्षित को जिला प्रोबेशन अधिकारी, मुस्कान विमल को जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी व क्षमा पाल को अभिहित अधिकारी बनाया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी रेनू यादव ने बताया कि कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को अधिकारियों द्वारा निर्वहन किए जोन वाले दायित्वों की जानकारी दी गई। इससे उन्हें भविष्य में संवैधानिक व प्रशासनिक पदों पर पहुंचने की प्रेरणा मिलेगी।

नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय में गंगा एक्सप्रेसवे के भुगतान संबंधी फाइल पर जल्द खाते में पैसा भेजने ?

नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय में गंगा एक्सप्रेसवे के भुगतान संबंधी फाइल पर जल्द खाते में पैसा भेजने ?- फोटो : UNNAO

बीडीओ कार्यालय में आए हुसैननगर पट्टी के पुत्तीलाल की आवास की शिकायत सुनती छात्रा शालिनी प्रजापत

बीडीओ कार्यालय में आए हुसैननगर पट्टी के पुत्तीलाल की आवास की शिकायत सुनती छात्रा शालिनी प्रजापत- फोटो : UNNAO

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed