{"_id":"5f14a9ca8ebc3e9fdc6c4a92","slug":"education-city-news-knp572142159","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतिम वर्ष के पॉलिटेक्निक छात्रों को देनी होंगी परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतिम वर्ष के पॉलिटेक्निक छात्रों को देनी होंगी परीक्षाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर। प्रदेश के पॉलिटेक्निक संस्थानों में परीक्षा और कक्षाओं को लेकर असमंजस दूर हो गया है। विशेष सचिव सुनील चौधरी ने निदेशक प्राविधिक शिक्षा को पत्र लिखकर कक्षाएं चलाकर पाठ्यक्रम पूरा कराने और परीक्षाएं कराने के निर्देश दिए हैं।
पत्र के मुताबिक पॉलिटेक्निक में पढ़ाई कर रहे अंतिम सेमेस्टर और अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं को परीक्षा देनी होगी। दूसरे और चौथे सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं को प्रमोट किया जाएगा। 17 अगस्त से पांच सितंबर तक संस्थान में कक्षाएं चलाकर बचा पाठ्यक्रम पूरा कराया जाएगा। अंतिम वर्ष और सेमेस्टर की परीक्षाओं को सात सितंबर से 12 सितंबर के बीच कराया जाना है। सभी सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं का 31 जुलाई तक ऑनलाइन माध्यम से प्रोजेक्ट पूरा कराना होगा।
दूसरे, चौथे और अंतिम सेमेस्टर/वर्ष की प्रायोगिक परीक्षाएं एक से पांच सितंबर तक पूरी कराई जाएंगी। दूसरे और चौथे सेमेस्टर के छात्रों की 17 अगस्त से पांच सितंबर के बीच सेशनल परीक्षा और असाइनमेंट का आंतरिक मूल्यांकन कराने की बात कही गई है। इनको पहले और तीसरे सेमेस्टर के रिजल्ट के 50 प्रतिशत अंकों को कैरी ओवर करते हुए सभी विषयों में पास कर अगले सेमेस्टर में प्रमोट किया जाएगा। नया दाखिला पाने वाले पहले सेमेस्टर के छात्रों का शैक्षणिक सत्र एक सितंबर से शुरू होगा। प्रमोट होकर अगले सेमेस्टर (तीसरे और पांचवें) में जाने वाले छात्र-छात्राओं का शैक्षणिक सत्र 15 सितंबर से शुरू होगा।