फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   'Education as well as Values' campaign in city schools to start in July

Kanpur News: शहर के स्कूलों में शिक्षा भी, संस्कार भी अभियान जुलाई से

Sat, 13 Jun 2026 02:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
'Education as well as Values' campaign in city schools to start in July
कानपुर। शहर के सभी बोर्ड के स्कूलों में छात्रों के बीच भारतीय संस्कारों का समावेश सुनिश्चित करने के लिए कानपुर स्कूल्स वेलफेयर एसोसिएशन जुलाई से शिक्षा भी, संस्कार भी अभियान शुरू करने जा रही है। संस्था के महामंत्री पं. कृष्ण कुमार दुबे ने बताया कि इस पहल के तहत पहले संगठन के पदाधिकारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा जिसके बाद वे कानपुर के विभिन्न विद्यालयों में प्रधानाचार्यों, शिक्षकों और समन्वयकों को प्रशिक्षित करेंगे।
विज्ञापन


प्रशिक्षण में भारतीय मूल्य, नैतिक शिक्षा और व्यावहारिक संस्कारों को दैनिक शिक्षण प्रक्रिया में शामिल करने पर विशेष जोर रहेगा। उन्होंने बताया कि इस दिशा में उन्हें बंगलूरू के चिन्मया विद्यालय, कोरमंगला में प्रशिक्षण प्राप्त हुआ जहां शैक्षणिक गतिविधियों के साथ भारतीय संस्कारों का प्रभावी समावेश किया जाता है।
विज्ञापन


संस्था समय-समय पर विद्यालयों का निरीक्षण भी करेगी ताकि प्रशिक्षण का प्रभाव छात्रों पर सुनिश्चित किया जा सके। संस्था के अध्यक्ष अजित अग्रवाल ने कहा कि यह अभियान राष्ट्र निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा जिससे भावी पीढ़ी में शिक्षा के साथ संस्कारों का विकास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed