Earthquake: भूकंप के झटकों से लोग दहशत में आए, सीएसए के मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी
सीएसए के मौसम विभाग प्रभारी डॉ. पांडेय ने बताया कि सीस्मोलॉजी विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक रात 10 बजकर 17 मिनट भूकंप के झटके महसूस किए गए। नवाबगंज, गीतानगर, सिविल लाइंस के लोगों ने कुछ सेकेंड के लिए झटका लगने की बात बताई।
विस्तार
अफगानिस्तान में आए भूकंप के झटकों की लहर कानपुर तक पहुंचने से लोग घबरा गए। शहर में चंद सेकेंडों का हल्का झटका लगा लेकिन लोगों ने इसे महसूस किया। इसके बाद घबराकर घरों के बाहर आए गए। सीएसए के मौसम विभाग ने इसके बाद गाइडलाइन जारी कर दी। यह अंदेशा भी रहा कि हल्के झटकों के बाद भूकंप का बड़ा झटका आ सकता है।
बाद में लोग टीवी के सामने बैठकर अफगानिस्तान, दिल्ली और अन्य जगहों के संबंध में जानकारी लेते रहे। सीएसए के मौसम विभाग प्रभारी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि भूकंप के हल्के झटके कानपुर और लखनऊ में भी महसूस किए गए हैं। सीएसए के मौसम विभाग प्रभारी डॉ. पांडेय ने बताया कि सीस्मोलॉजी विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक रात 10 बजकर 17 मिनट भूकंप के झटके महसूस किए गए।
नवाबगंज, गीतानगर, सिविल लाइंस के लोगों ने कुछ सेकेंड के लिए झटका लगने की बात बताई। इस संबंध में जारी गाइडलाइन में बताया गया कि भूकंप के हल्के झटकों के बाद बड़ा झटका भी आ सकता है। जब झटका आए तो जमीन पर लेट जाएं? मजबूत टेबिल के नीचे बैठकर खुद को कवर कर लें। कुछ न हो तो चेहरे और सिर को बांहों से ढंक लें। झूमर सरीखी गिर सकने वाली चीजों से दूर रहें। भू कंपन के दौरान बिस्तर पर लेटे रहें। पेड़ों, स्ट्रीट लाइट आदि से दूर रहें।