फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   eagle and scorpion bloody gang war

नाम तो सुना ही होगा...ईगल और बिच्छू गैंग! दोनों के बीच छिड़ी खूनी जंग

Tue, 14 Mar 2017 06:27 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 14 Mar 2017 06:27 PM IST
सार

-बिच्छू गैंग के शातिर को गोली लगी, हैलट में भर्ती

eagle and scorpion bloody gang war
डेमो पिक

विस्तार

वर्चस्व को लेकर बिच्छू और ईगल गैंग भीषण खूनी जंग छिड़ गई है। कानपुर के चकेरी में सोमवार को दोनों गैंग के शातिर आमने-सामने आ गए। दोनों तरफ से गाली-गलौज, मारपीट और ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। इसी दौरान ईगल गैंग की तरफ से हुई फायरिंग में बिच्छू गैंग से जुड़ा गौरव जैन गोली लगने से घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


इस मामले में हिस्ट्रीशीटर शुक्ला खटिक, उसके भांजे राजा बाबू सोनकर समेत चार लोगों को नामजद व 8-10 अज्ञात के खिलाफ हत्या का प्रयास समेत अन्य संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस आरोपियों की तलाश की जा रही है।


चकेरी में ईगल और बिच्छू गैंग में काफी समय से रंजिश में चल रही है। दोनों तरफ से कई बार मारपीट और फायरिंग हो चुकी है। होली के दिन चकेरी के गौशाला सुलभ शौचालय के पास रहने वाले गौरव जैन अपने साथी गुड्डू, विशाल और 8-10 अन्य के साथ लालबंगला फूलवाली गली पुरानी सब्जी मंडी में बैठा था।
विज्ञापन


गौरव के मुताबिक इसी दौरान कालीबाड़ी लालबंगला निवासी राजा बाबू सोनकर अपने मामा शुक्ला खटिक, अंकित बऊआ, विशाल घोड़ा और 8-10 साथियों के साथ वहां आ गया। उसे देखते ही राजा बाबू ने साथियों के संग गाली-गलौच शुरू कर दिया। इस पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। मारपीट और पथराव हो गया।

गौरव का आरोप है कि पथराव के दौरान ही राजा बाबू की तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। इससे एक गोली उनके लग गई। फायरिंग से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल गौरव को अस्पताल में दाखिल कराया।

इंस्पेक्टर संतोष सिंह ने बताया कि गौरव की तहरीर पर हिस्ट्रीशीटर शुक्ला खटिक, उसके भांजे राजा बाबू, अंकित, बऊआ और 8-10 अन्य के खिलाफ एकजुट होकर हमला करना, हत्या का प्रयास और गाली-गलौज की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

चार दिन पहले जेल से छूटा है गौरव
घायल गौरव जैन चार दिन पहले ही जेल से छूटकर आया है। इंस्पेक्टर संतोष सिंह ने बताया कि करीब एक महीने पहले गौरव को हत्या का प्रयास और आर्म्ड एक्ट समेत कई संगीन धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया था। तीन-चार दिन पहले ही वह जेल से छूटा है।


गौरव और राजा बाबू गैंग के बीच काफी समय से वर्चस्व को लेकर रंजिश चल रही है। दोनों की गैंग के कई सदस्यों को गिरफ्तार किया गया था, जो अभी जेल में हैं। राजा बाबू और गौरव पर हत्या और लूट समेत तमाम संगीन धाराओं के मामले दर्ज हैं। आरोपी राजा बाबू वांछित है। उसे दबोचने के लिए घर और संभावित ठिकानों पर दबिशें दी गई,लेकिन वह हाथ नहीं लगा है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed