फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   eacher union will boycott evaluation of answer sheets

Kanpur News: उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का बहिष्कार करेगा शिक्षक संघ

Fri, 17 Mar 2023 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 17 Mar 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
eacher union will boycott evaluation of answer sheets
औरैया। माध्यमिक शिक्षक संघ (चंदेल गुट) की बैठक जनता इंटर कॉलेज में हुई। इसमें शिक्षकों की लंबित समस्याओं का निराकरण न होने पर नाराजगी व्यक्त की गई। बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

विद्यालय सभागार में आयोजित बैठक में पुरानी पेंशन लागू किए जाने, तदर्थ शिक्षकों का विनियमितीकरण किए जाने, एनपीएस कटौती को शिक्षकों के खातों में दर्शाए जाने, राज्य कर्मचारियों की तरह शिक्षकों को भी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराए जाने, वित्त विहीन शिक्षकों का चार अंकों में मानदेय दिलाया जाने, मान्यता को धारा सात चार में संशोधित करना आदि मांगों के शीघ्र निराकरण कराए जाने की रणनीति पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष उमाकांत दीक्षित ने कहा कि संगठन लंबे समय से इन समस्याओं को लेकर संघर्ष कर रहा है, लेकिन शासन और प्रशासन पूरी तरह से उदासीन बना हुआ है। इसको ध्यान में रखकर संगठन ने बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर संघ के संरक्षक प्रेम नारायन दुबे, संतोष तिवारी, प्रधानाचार्य परिषद के जिलाध्यक्ष कृष्ण मोहन उपाध्याय, राजकुमार तिवारी, शिव प्रकाश दुबे, नवीन कुमार, संदीप बाथम, सलीम खां, अनुराग त्रिपाठी, वीरेश राजपूत, रचना सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed