फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   eaarateeo kaaryaalay ke maalee ko bandhak banaakar tijoree lootee

एआरटीओ कार्यालय के माली को बंधक बनाकर तिजोरी लूटी

Tue, 09 Feb 2021 12:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
eaarateeo kaaryaalay ke maalee ko bandhak banaakar tijoree lootee
एआरटीओ के कमरे में इसी जगह से उखाड़ी गई तिजोरी। - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। एआरटीओ कार्यालय की दूसरी मंजिल पर सोने वाले माली को रविवार रात बंधक बनाकर बदमाशों ने मारापीटा और लूटपाट की। सरकारी कार्यालय में लूटपाट की खबर से कोतवाली पुलिस के होश उड़ गए। एएसपी, सीओ सिटी और फोरेंसिक टीम जांच करने पहुंची। एआरटीओ प्रशासन ने कार्यालय में तिजोरी, डीवीआर चोरी और तोड़फोड़ किए जाने की सूचना ट्रांसपोर्ट कमिश्नर को दी। कमिश्नर के निर्देश पर आरटीओ प्रयागराज राजेश कुमार मौर्या जांच के लिए पहुंचे। पुलिस ने पूछताछ के लिए माली को कोतवाली में बैठाया है।
विज्ञापन

बांदा जिले के कलिंजर थानाक्षेत्र का रामप्रसाद (50) एआरटीओ कार्यालय में करीब 15 साल से माली है। उसका परिवार भी भिटौरा बाईपास चौराहे पर रहता है। रखवाली के मकसद से रामप्रसाद रात को दूसरी मंजिल की गैलरी में सोया था। रामप्रसाद ने बताया कि रात करीब एक बजे पांच बदमाश लोहे की राड और तमंचा लेकर आए और उसका मोबाइल छीन लिया। पिटाई कर नीचे घसीट ले गए, फिर शौचालय में बंद कर दिया। इसके बाद कार्यालय में लूटपाट और तोड़फोड़ की। करीब तीन घंटे बाद बदमाशों की चहलकदमी बंद हुई, तो उसने दरवाजे को खींचा तो खुल गया। कार्यालय के बाहर निकला। उसने पड़ोसी मुन्ना के मोबाइल से एआरटीओ अरविंद त्रिवेदी को सूचना दी। एआरटीओ ने पुलिस को घटना के बारे में बताया। इसके बाद कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव, एएसपी राजेश कुमार और सीओ सिटी संजय सिंह ने मौके पर पहुंचे। माली को कोतवाली में पूछताछ के लिए बैठाया गया।
विज्ञापन

एआरटीओ ने बताया कि बदमाश दफ्तर में रखी दो क्विंटल की तिजोरी उखाड़ ले गए हैं। सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर उठा ले गए। कैमरे की एलसीडी को चकनाचूर किया है। सभी कार्यालयों के इंटरकॉम फोन का कनेक्शन काटा है। तीन कैमरों के कनेक्शन तार काटे हैं। कार्यालय चैनल के दो ताले, उनके दफ्तर समेत पांच दफ्तरों के ताले तोड़े हैं। दफ्तरों में रखी 13 अलमारियों को तोड़ा है। छह केबिन के लॉक तोड़कर घुसे और कंप्यूटर मेजों की रैक खंगाली है। शनिवार को कैश बैंक में जमा हो जाने से तिजोरी में कुछ नहीं था। एएसपी राजेश कुमार ने बताया कि एआरटीओ की तहरीर पर चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed