फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   E-rickshaw fell into Ganga from pontoon bridge, woman and two children drowned, young man saved his life

Farrukhabad: पैंटून पुल से गंगा में गिरा ई-रिक्शा, महिला व दो बच्चे बहे, एक युवक ने छलांग लगाकर बचाई जान

Sat, 15 Jun 2024 05:13 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 15 Jun 2024 05:13 PM IST
सार

Farrukhabad News: पैंटून पुल पर अनियंत्रित ई-रिक्शा पलट कर गंगा में गिर गया। ई-रिक्शा सवार लोग गंगा में बहने लगे। तभी एक युवक ने छलांग लगाकर महिला व बच्चों को बचा लिया।

विज्ञापन
E-rickshaw fell into Ganga from pontoon bridge, woman and two children drowned, young man saved his life
मौके पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्रुखाबाद में गंगा स्नान के बाद लौटते वक्त पैंटून पुल पर अनियंत्रित ई-रिक्शा पलट कर गंगा में गिर गया। उसमें सवार महिला और दो बच्चे गंगा में बह लगे। पीछे आ रहे एक युवक ने छलांग लगाकर महिला और बच्चों को बचा लिया। शहर कोतवाली के मोहल्ला पक्कापुल नाला सिम्तसुमाल निवासी राजाबाबू की बहन मनोरमा कानपुर से परिवार के साथ गंगा स्नान करने आईं थीं।

विज्ञापन


वह सुबह गंगा स्नान करने के बाद ई-रिक्शा पर सवार होकर पैंटून पुल से पुरानी घटिया की ओर आ रही थीं। पुल पार करने के दौरान ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। ई-रिक्शा गंगा के गहरे पानी में जा गिरा। महिला पुल पर गिर गईं, जबकि दो बच्चे और मनोरमा गंगा में जा गिरे। पीछे से आ रहे युवक विशाल पांडेय ने गंगा में छलांग लगा दी। उसने दोनों बच्चों और महिला को पकड़कर कंधों के सहारे पुल में लगे तार पकड़कर धार में बहने से रोक लिया।

विज्ञापन

विशाल के साथी बंटी और साथी शोरगुल करने लगे। करीब 20 मिनट बाद पहुंचे नाविकों ने महिला और बच्चों को नाव में बैठाकर ऊपर पहुंचाया। युवक की वजह से बच्चों और महिला की जान बच गई। मनोरमा ने बताया कि वह कानपुर से भाई के घर आई थीं। सुबह कार से गंगा घाट पहुंची। दूसरी तरफ खड़ी कार तक पहुंचने के लिए ई-रिक्शा पर सवार हुई थीं।

 

2100 रुपये लेकर गोताखोरों ने निकाला ई-रिक्शा
गरीब 12 फीट गहरे पानी में समाए ई-रिक्शा को निकालने के लिए गोताखोरों ने 21 सौ रुपये में बात तय की। रुपये लेने के बाद गोताखोरों ने ई-रिक्शा को करीब दो घंटे के प्रयास के बाद बाहर निकाला। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग तमाशबीन बने रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed