फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Durvank won double title in table tennis championship

Kanpur News: टेबल टेनिस चैंपियनशिप में दुर्वांक ने जीता दोहरा खिताब

Thu, 24 Apr 2025 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Durvank won double title in table tennis championship
टेबल टेनिस टूर्नामेंट में मैच के दौरान खिलाड़ी। - फोटो : संगठन
कानपुर। स्टैग ग्लोबल टेबल टेनिस टूर्नामेंट में दूसरे दिन बुधवार को अंडर-11 बालिका व बालक वर्ग के फाइनल में देवर्षिका शुक्ला और दुर्वांक चैंपियन बने। अंडर-13 बालिका व बालक वर्ग में प्रेक्षा तिवारी और दुर्वांक ने खिताब जीता।
विज्ञापन


कानपुर टेबल टेनिस संघ की ओर से आयोजित टूर्नामेंट में अंडर-11 बालिका वर्ग के फाइनल मैच में देवर्षिका शुक्ला ने प्रेक्षा शुक्ला को 11-13, 11-8, 9-11, 11-9 व 11-5 से हराकर खिताब अपने नाम किया। वहीं, बालक वर्ग में दुर्वांक ने अहलान एस को 11-2, 11-7 व 11-5 से हराकर खिताब जीता।
विज्ञापन


अंडर-13 बालक वर्ग के फाइनल मैच में दुर्वांक ने मानस को 9-11, 11-9, 11-8, 11-8 से हराकर दोहरा खिताब अपने नाम किया। तो बालिका वर्ग में प्रेक्षा तिवारी ने देवर्षिका को 11-9, 8-11, 14-12, 8-11 व 11-9 के संघर्षपूर्ण मैच में पराजित कर खिताब जीता। इस मौके पर संजय टंडन, कविशा विज, अजय मेहरोत्रा, सुनील सिंह, रवि पोपतनी, अनिल वर्मा, अविनाश यादव, अभिसारिका यादव आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उप्र बुकीडो फेडरेशन के अध्यक्ष बने राजेंद्र गुप्ता
बुकीडो फेडरेशन ऑफ इंडिया ने उप्र में बुकीडो मार्शल आर्ट (सेल्फ डिफेंस) के प्रचार-प्रसार के लिए कानपुर के ताइक्वांडो प्रशिक्षक व ग्रांड मास्टर राजेंद्र गुप्ता को अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस उपलब्धि पर उप्र बुकीडो फेडरेशन के सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed