फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   duronto express stayed one hours at rasulabad railway station in fatehpur

फतेहपुर: आधी रात दूरंतो एक्सप्रेस के इंजन में आई खराबी, एक घंटे खड़ी रही ट्रेन

Mon, 17 Jun 2019 04:30 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 17 Jun 2019 04:30 PM IST
विज्ञापन
duronto express stayed one hours at rasulabad railway station in fatehpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
यूपी के फतेहपुर जिले में रविवार देर रात प्रयागराज से दिल्ली जा रही दूरंतो एक्सप्रेस का इंजन क्षतिग्रस्त हो जाने कारण ट्रेन करीब एक घंटा खड़ी रही। बाद में मालगाड़ी का इंजन जोड़कर ट्रेन को रवाना किया गया।
विज्ञापन


यहां खागा में कटोघन के पास इंजन में आई खराबी के चलते दूरंतो एक्सप्रेस खड़ी हो गई। ब्रम्हपुत्र, शिवगंगा एक्सप्रेस को पीछे के स्टेशन में खड़ा किया गया। रसूलाबाद स्टेशन से मालगाड़ी के इंजन को दुरंतो एक्सप्रेस में लगाया, तब ट्रेन रवाना हुई। इस दौरान करीब एक घंटा रूट बंद रहा।
विज्ञापन


यह घटना रात करीब 12 बजे की है। इस दौरान बाधित रेल मार्ग देर रात 1:35 बजे चालू हुआ। जेई ओम प्रकाश ने रसूलाबाद स्टेशन अधीक्षक को मेमो दिया जिसमें दर्शाया कि निरीक्षण के दौरान रेल पर कुछ स्पाॅट तथा स्लीपर के छोटे-छोटे टूकड़े मिले, मानो कुछ झूलती हुई वस्तु रेल व स्लीपर से टकराई हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


संयुक्त निरीक्षण में पाया गया कि स्लीपरों पर बीच-बीच पर हिटिंग के निशान हैं। पर हीटिंग की कोई चीज नहीं दिखी। स्लीपरों पर हिटिंग मार्क एक क्रम में न होकर दाहिने, बाये एवं बीच में कुछ-कुछ दूरी पर पाये गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed