{"_id":"6ada261e4af0b6393e048de4","slug":"during-ramlila-procession-miscreants-approached-chariot-hurled-abuses-behaved-indecently-toward-organizers-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: रामलीला शोभायात्रा निकालते समय अराजकतत्वों ने रथ के पास जाकर गालियां दीं, पदाधिकारियों से की अभद्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: रामलीला शोभायात्रा निकालते समय अराजकतत्वों ने रथ के पास जाकर गालियां दीं, पदाधिकारियों से की अभद्रता
Thu, 22 Oct 2026 08:35 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Thu, 22 Oct 2026 08:35 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
रामलीला कमेटी चंद्रिका देवी की शोभायात्रा निकालते समय बीती रात करीब 12:30 बजे बांसमंडी के पास कुछ अराजक तत्वों ने राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघन, हनुमान जी के रथ के पास जाकर गलियां दीं। आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में कमेटी के पदाधिकारियों से भी अभद्रता की और रथ आगे न जाने देने की धमकी दी। तेजाब से नहलाने की भी धमकी दी।
इससे गुस्साए कमेटी के संचालकों ने वहीं सवारी रोककर धरना दे दिया। वह इस मामले की एफआईआर दर्ज करने और गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। ढाई घंटे तक चले धरना प्रदर्शन के बाद एफआईआर दर्ज होने के बाद शोभायात्रा आगे बढ़ी। इस मामले में कमेटी के सुमित त्रिपाठी ने श्याम बाजपेई सहित आठ लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। रामलीला कमेटी के पदाधिकारी व क्षेत्रीय पार्षद आकर्ष वाजपेई ने पुलिस पर हल्की धाराओं में एफआईआर लिखने का आरोप लगाया है। कार्रवाई के लिए अन्य पदाधिकारी एवं समर्थन के साथ शाम तक थाने में डटे रहे।