फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   During a vehicle check, car ran over the in-charge of Atal Ghat police outpost, sub-inspector, home guard

Kanpur: वाहन चेकिंग के दौरान बैरियर तोड़ते हुए लग्जरी कार ने अटल घाट चौकी प्रभारी, दरोगा व होमगार्ड को कुचला

Wed, 24 Dec 2025 12:26 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 24 Dec 2025 12:26 AM IST
सार

Kanpur News: दुस्साहसिक घटना कोहना थानाक्षेत्र में हुई। आरोपी चालक की तलाश के लिए सीसी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

विज्ञापन
During a vehicle check, car ran over the in-charge of Atal Ghat police outpost, sub-inspector, home guard
सीसीटीवी में कैद हुई घटना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंगाबैराज पर मंगलवार देर शाम वाहन चेकिंग के दौरान एक दुस्साहसिक घटना हुई। वाहन चेकिंग के दौरान संदिग्ध लग्जरी कार को रोकने पर चालक बैरियर को तोड़ते हुए अटलघाट चौकी प्रभारी संजय कुमार (40), उपनिरीक्षक पूरन सिंह (26) और होमगार्ड हरीकिशन (50) को कुचलते भाग निकला। इस दौरान घटना में वह लोग 10 फीट दूर जा घिसटे। अन्य पुलिसकर्मियों ने भागकर अपनी जान बचाई। घटना से वहां पर अफरातफरी मच गई। आननफानन गंभीर रूप से घायल तीनों पुुलिसकर्मियों को हैलट पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया। सूचना पर डीसीपी सेंट्रल श्रवण कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारियों ने घायलों का हालचाल जाना।

विज्ञापन


कोहना थानाक्षेत्र में गंगाबैराज पर कोहना पुलिस की टीम शाम 6.30 बजे संदिग्ध वाहनों की नियमित चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक काले-नीले रंग की लग्जरी हुंडई ऑरा कार तेज रफ्तार से मौके पर पहुंची और पुलिस द्वारा लगाए गए बैरियर को तोड़ते हुए पुलिसकर्मियों को कुचलते हुए बिठूर की तरफ भाग निकली। घटना में हरीकिशन के चेहरे व हाथपैर में चोट आई। वहीं दरोगा पूरन सिंह का बांया पैर टूट गया और शरीर पर अंंदरूनी चोटें आई। साथ ही संजय कुमार को भी शरीर पर कोई जगह चोट लग गई। घटना के बाद डॉक्टरों की टीम लगातार तीनों की निगरानी कर रही है। घटना के बाद कमिश्नरी के उच्चाधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। डीसीपी सेंट्रल ने बताया कि थानास्तर पर वैधानिक कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। संदिग्ध वाहन और उसके चालक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इसके साथ ही बार्डर समेत सटे जिलों की पुलिस टीमों को अलर्ट कर दिया गया है। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।

विज्ञापन

घटना करीब 6.30 बजे शाम की है। कोहना इंस्पेक्टर बेरीकेडिंग लगाकर चेकिंग कर रहे थे। एक ब्लैक रंग की ऑरा कार ने तेज गति से बैरियर को टक्कर मारी जिससे छिटककर होमगार्ड और दो एसआई घायल हो गए। तीनों को हैलट में भर्ती कराया गया है। घटना में कार की एक फोटो मिली है। कार बिठूर की ओर भागी है। घटना की गंभीरता से लिया जा रहा है। कोई अपराध करते हुए या तो भागा हुआ लग रहा है, जिस तरह से उसने टक्कर मारी वो रुकने को तैयार नहीं था। कोई बड़ी घटना का अंदेशा हो सकता है। कार उन्नाव की ओर से आ रही थी। - संयुक्त पुलिस आयुक्त, कानून एवं व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन


बैराज पर जिलाधिकारी समेत अन्य अफसरों ने 21 दिसंबर को की थी चेकिंग
कोहरे के बीच बढ़ते सड़क हादसों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कड़े निर्देशों के तुरंत बाद शनिवार शाम जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा पर सख्त चेकिंग अभियान चलाया गया था। गंगाबैराज पर विधानसभा सचिवालय का संदिग्ध पास लगी इनोवा कार पकड़ी गई थी। जांच में कार चला रहा व्यक्ति शराब के नशे में धुत मिला था। कार को नवाबगंज थाने में सीज कर दिया था। कार पर विधायक का लगा पास फर्जी निकला था। डीएम और डीसीपी ट्रैफिक रविंद्र कुमार की संयुक्त चेकिंग में ने एक स्विफ्ट कार चालक को भी शराब पीकर गाड़ी चलाते पकड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed